LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 03 अप्रैल 2024 Highlights: 4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी, सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार

Pooja KumariUpdated Apr 3, 2024, 20:51 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार, 03 अप्रैल 2024 Highlights: 4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी, सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार

शहरों के मुख्य समाचार, 03 अप्रैल 2024 Highlights: 4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी, सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 03 अप्रैल 2024 Highlights: सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार है। लखनऊ में एबीसी से जुड़े काम के चलते आज कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, उत्तराखंड में चुनाव आयोग की मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता शुरू हो गई है, आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

APR 03, 2024 20:50 IST

बरेली में भाई ने की बहन की हत्या

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बहन की हत्या करने और शव को घर के अंदर दफनाने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
APR 03, 2024 19:48 IST

गौतमबुद्ध नगर जिला में धारा-144 लागू

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक धारा-144 लगाने का निर्णय लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहार जैसे अलविदा जुमा, ईद तथा रामनवमी पर्व के चलते लिया गया है।
APR 03, 2024 18:55 IST

झारखंड के गोड्डा में शख्स ने छह माह के बेटे को पटककर मार डाला

गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छह महीने के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
APR 03, 2024 18:13 IST

MP के दतिया में टोल प्लाजा पर बदमाशों का आतंक

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी से खुद को बचाने की कोशिश के दौरान कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
APR 03, 2024 17:22 IST

दिल्ली में युवक को रील बनाना पड़ा भारी

दिल्ली पुलिस ने बाइक पर बिना हेलमेट रील बनाने के लिए एक युवक को पकड़ा है। साथ ही बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और चालान भी काटा है।
APR 03, 2024 16:56 IST

4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी

4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी
APR 03, 2024 15:43 IST

दिसंबर 2024 तक महाकुंभ के लिए तैयार होगा रोपवे और डिजिटल कुंभ म्यूजियम

प्रयागराज में अगले वर्ष होने जा रहे महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। संगम स्थल के साथ-साथ आसपास कई प्रमुख कार्यों का विकास किया जाना प्रस्तावित है जो पर्यटकों के लिए महाकुंभ को खास बना देगा। इसके अंतर्गत हनुमान मंदिर स्थली का व्यापक पैमाने पर रेनोवेशन किया जा रहा है, जबकि रोपवे परियोजना की भी जल्द शुरुआत होने जा रही है।
APR 03, 2024 15:01 IST

हिंडौन कोर्ट के जज ने रेप पीड़िता से कपड़े उतारने को कहा

हिंडौन कोर्ट के जज ने रेप पीड़िता से कपड़े उतारने को कहा
APR 03, 2024 13:25 IST

सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश पर इसी सीट से प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर संशय बरकरार है।
APR 03, 2024 12:01 IST

संभल में पेशी पर गये युवक का जला शव बरामद , तीन लोगों पर मुकदमा

संभल से पेशी पर रामपुर गए एक युवक का जला हुआ शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
APR 03, 2024 11:31 IST

कश्मीर में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर , घायल अधिकारी की भी मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के समीप पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश मारा गया।
APR 03, 2024 11:29 IST

मुख्तार अंसारी के पक्ष में टिप्पणी करने के आरोपी दो सिपाहियों पर कार्रवाई

माफिया से राजनेता बने दिवंगत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पक्ष में टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में राजधानी लखनऊ और चंदौली जिलों में तैनात पुलिस के दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
APR 03, 2024 10:20 IST

छत्रपति संभाजीनगर में दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्जी की दुकान में आज तड़के सुबह आग लग गई। जिसके कारण दुकान की ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवार के 7 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
APR 03, 2024 09:55 IST

लखनऊ के कई इलाकों में आज बिजली कटौती

लखनऊ में एबीसी से जुड़े काम के चलते आज कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कल भी कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
APR 03, 2024 09:02 IST

दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके साथ ही आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
APR 03, 2024 07:59 IST

आंध्र प्रदेश में नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छात्रा ने 28 और 29 मार्च की दरमियानी रात एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।
APR 03, 2024 06:48 IST

नोएडा में मेड के सुसाइड के मामले में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में एक मेड ने मंगलवार सुबह 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पीड़िता की मां की तरफ से उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना को लेकर सैकड़ो लोगों ने सोसाइटी के बाहर दोपहर से शाम तक जमकर भी हंगामा किया। जिसमें कुछ नेता और सोसाइटी में काम करने वाले घरेलू सहायक और सहायिकाएं शामिल रहीं। पुलिस के काफी समझाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
APR 03, 2024 05:49 IST

आप नेता संजय सिंह जमानत के बाद अस्पताल में हुए भर्ती

आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनके लिवर की बायोप्सी हुई है। बताया जा रहा है कि आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
APR 03, 2024 05:49 IST

आगरा में 10 कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण वाले मिले

आगरा में शिक्षा विभाग टीमों की छापेमारी में 10 कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण वाले मिले हैं। जिन्हें पंजीकरण कराने का 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है। आगरा कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए 1 अप्रैल से टीम निरीक्षण के लिए निकली हैं। इस दो दिन के समय में टीम ने 30 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया है।
APR 03, 2024 05:49 IST

उत्तराखंड में मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता शुरू

उत्तराखंड में चुनाव आयोग की मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर किया जा रहा है। सीईओ उत्तराखंड के फेसबुक पेज पर 17 अप्रैल तक रोजाना प्रश्नों को अपलोड किया जाएगा। इस क्विज का सही जवाब देने वालों को पुरस्कार भी मिलेगा।