LIVE

यूपी-बिहार और राजस्थान में बारिश से तापमान डाउन, जानें कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल

चक्रवात मोंथा के आने से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां संवेदनशील इलाकों में लोगों को न जाने की सलाह दी गई है। यहां चक्रवात से भारी तबाही मचाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, बिहार और आसपास के अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha KushwahaUpdated Oct 28, 2025, 22:35 IST
Follow on Google News
 यूपी-बिहार और राजस्थान में बारिश से तापमान डाउन, जानें कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल

यूपी-बिहार और राजस्थान में बारिश से तापमान डाउन, जानें कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में चक्रवात मोंथा का असर दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में कम होगा। लेकिन हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी और साथ ही साथ इसका असर प्रदूषण पर भी पड़ेगा। आइए अब जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल।

OCT 28, 2025 14:37 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: विशाखापत्तनम में भारी बारिश के कारण मलकापुरम पुलिस स्टेशन के पास दीवार गिरी

OCT 28, 2025 13:52 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में समुद्र की लहरों ने तटरेखा को क्षतिग्रस्त किया

OCT 28, 2025 13:50 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के लिए कानपुर से एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान

OCT 28, 2025 11:14 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में भारी बारिश

OCT 28, 2025 10:14 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: चक्रवात मोंथा को देखते हुए सुरक्षा के लिए कोठापट्टनम गांव के लोगों को घर खाली करने के लिए कहा

OCT 28, 2025 09:03 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली का एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
OCT 28, 2025 08:31 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में छठ पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमालय रीजन में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण और चक्रवात मोंथा के चलते बिहार के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो वहीं कई जिलों में मध्यम स्तर की बारिश होगी।
OCT 28, 2025 06:30 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 28 और 29 अक्टूबर के दौरान सबसे अधिक बारिश दर्ज की जाएगी।
OCT 28, 2025 06:30 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के ललितपुर, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, बांदा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया ओर फतेहपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 28, 2025 06:30 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से यहां प्रदूषण की मात्रा कम कर देगी। साथ ही सुबह-शाम की ठंड भी बढ़ जाएगी और तापमान में कमी आएगी।
OCT 28, 2025 06:30 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मुंबई में बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई अन्य स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
OCT 28, 2025 06:29 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: चक्रवात मोंथा के कारण भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवात मोंथा में बदल गया है। आज मंगलवार, 28 अक्तूबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इस तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के तटीय इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।