दिल्ली NCR में AQI अब भी 'गंभीर', उत्तर से मध्य राज्यों तक ठंड का कहर जारी; जानें आज के मौसम से जुड़ी अपडेट्स
Aaj ka Mausam 27 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज का मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी में 2022 के नवंबर की यह सबसे सर्द सुबह दर्ज हुई। यूपी में भी सर्द पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। बुधवार को श्रीनगर में भी सीजन की सबसे सर्द रात थी। यहां पारा माइन 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में 10 दिसंबर तक गलन वाली ठंड पड़ने की संभावना है।
दिल्ली NCR में AQI अब भी 'गंभीर', उत्तर से मध्य राज्यों तक ठंड का कहर जारी; जानें आज के मौसम से जुड़ी अपडेट्स
दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई फिर 'गंभीर'
कश्मीर में गिर रहा तापमान
कश्मीर में ठंड और बढ़ गई तथा श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। घाटी में अधिकतर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है।
दिल्ली में आज सुबह 349 रहा AQI
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:जम्मू-कश्मीर में कहां-कितना रहा तापमान
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। बाकी शहरों के तापमान की बात करें तो जम्मू शहर का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात
बढ़ती सर्दी के साथ पहाड़ी इलाकों का मौसम गलन पैदा करने वाला हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में बुधवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और अधिक होगा। 10 दिसंबर तक गलन महसूस कराने वाली ठंड पड़ेगी, हालांकि उसके साथ ही मौसम सर्द और शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री से नीचे जा सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ी
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी और शुष्क पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी है। अगले 24 घंटों में तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है जिसके बाद तापमान कुछ बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छा सकता है। कोहरा हटने के बाद भी दिन में धुंध बनी रह सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 2022 के बाद नवंबर की सबसे ठंडी सुबह
दिल्ली में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2022 के बाद से नवंबर में सबसे कम है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज करने के बाद, दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से 3.3 डिग्री नीचे चला गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
