यूपी से केरल तक बरसेंगे बदरा, हिमाचल में रेड अलर्ट जारी; बाढ़ से भी जूझ रहे कई राज्य
Aaj ka Mausam 26 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लेकिन बारिश के कारण लोगों का जीवन भी बहुत प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिस वजह से यूपी, बिहार, असम जैसे राज्यों में निचले इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। बारिश के कारण दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे जलभराव होने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर लंबा जम लग रहा है, वहीं राजस्थान में भी इन दिनों भारी बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
यूपी से केरल तक बरसेंगे बदरा, हिमाचल में रेड अलर्ट जारी; बाढ़ से भी जूझ रहे कई राज्य
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कल का मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जगह-जगह भरा पानी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल के तीन जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में जारी बारिश का कहर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अगले तीन घंटे इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार
आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। आज राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश
दिल्ली में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके चलते तापमान भी नियंत्रण में रहा। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 13 मिमी बारिश हुई। इससे पहले दिन में, कर्तव्य पथ, आईटीओ, लाजपत नगर, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली और कालकाजी सहित कई इलाकों में बारिश होने की सूचना मिली। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के चलते तापमन नियंत्रण में रहा और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
