आज का मौसम, 25 May 2025 IMD Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम, उत्तराखंड में भारी बरसात की संभावना
आज का मौसम 25 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार के दरमियानी रात आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिल रही है। आज मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन इस बीच राजस्थान में मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लोगों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।
आज का मौसम, 25 May 2025 IMD Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम, उत्तराखंड में भारी बरसात की संभावना
दिल्ली में आज शाम का मौसम
उत्तराखंड का मौसम
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
नोएडा में आज का तापमान
गाजियाबाद में आंधी-बारिश के कारण गिरी एसीपी ऑफिस की छत
राजस्थान में बरस रही आग
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में आंधी-तूफान ने तबाही मचा रखी है, वहीं राजस्थान के कई जिलों में अभी भी आग बरस रही है। मौसम विभाग ने राज्य में हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज जैसलमेर, बीकानेर, टोंक, बाड़मेर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर, जोधपुर, जालौर और झुनझुनू ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम की चाल बदल गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 9 जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, शामली और बुलंदशहर शामिल है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गोपालगंज, सिवान, सारण, किशनगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल है। यहां तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कैसा रहेगा आज का मौसम
रविवार तड़के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के कई हिस्सों में आंधी के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन आज इन दोनों जिलों में मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।
दिल्ली में जोरदार बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम का हाल
दिल्ली में शनिवार और रविवार दरमियानी रात तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ गिरे तो कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। बताया जा रहा है कि देर रात आंधी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई, जो बाद में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। इससे आंधी-तूफान और बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुबह-सुबह खुशनुमा और ठंडा बना हुआ है। गर्मी से राहत मिली है।
