दिल्ली में बारिश की संभावना, अरुणाचल में 28 अगस्त तक अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बिगड़े मौसम से स्कूलों की छुट्टी
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां एक तरह बारिश से मौसम ठंडा और सुहावना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए बारिश आफत बन गई है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। झारखंड के कुछ इलाकों में जलभराव के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
दिल्ली में बारिश की संभावना, अरुणाचल में 28 अगस्त तक अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बिगड़े मौसम से स्कूलों की छुट्टी
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: भारी बारिश से नागौर के स्कूलों की छुट्टी
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: अरुणाचल में 28 अगस्त तक बारिश
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: दिल्ली में फिर आएगी बारिश
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: भारी बारिश के चलते जम्मू के स्कूल बंद
Aaj ka Mausam 24 August 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर में बिगड़ा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में मंगलवार और बुधवार को बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार की राजधानी पटना में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोई, बांदा, जालौन, उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, हाथरस, मैनपुरी, कांशीरामनगर, संभल, अमरोहा, मेरठ, हापुड़ और औरैया में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार के गयाजी में बारिश का अलर्ट
आईएमडी पटना की रिपोर्ट के अनुसार, आज गयाजी में हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं और बारिश से मौसम ठंडा बना रहेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बरसेंगे मेघ
आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम विभाग ने बारिश की का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर के कुछ इलाकों में हल्की तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाएगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में मानसूनी बारिश का दौर कल शाम से ही जारी है। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने आज रविवार को भी शहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
