Aaj ka Mausam 23 December 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट
Aaj ka Mausam 23 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) News Today Updates: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं। साथ ही शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति भी कई जगहों पर बनी हुई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड में भी गलन वाली ठंड महसूस हो रही है। साथ ही घना कोहरा भी मुसीबत बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। जिस कारण कई गाड़ियां रास्ते में ही फंस गईं। वहीं घने कोहरे के कारण ट्रेनों और हवाई सफर पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लो विजिबिलिटी के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं, तो वहीं फ्लाइट्स कैंसिल की जा रही हैं।
Aaj ka Mausam 23 December 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट
दिल्ली में एक्यूआई कितना है?
नोएडा में आज का तापमान कितना रहेगा
दिल्ली में 24-25 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार के इन जिलों में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट
बिहार के इन जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में कोहरे का अलर्ट जारी
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और प्रदूषण की मार बरकरार
दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 500 से अधिक उड़ानें लेट
दिल्ली और नोएडा में सबसे खराब रहा AQI
दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। चौबीस घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 39 कार्यरत निगरानी केंद्रों में से 12 ने वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में होने का संकेत दिया, जबकि 27 ने ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता दर्ज की। गंभीर श्रेणी में आने वाले केंद्रों में आनंद विहार सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, इसके बाद नोएडा का स्थान रहा, जहां एक्यूआई 366 दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की संभावना
कश्मीर में हाल ही में हुई बारिश एवं बर्फबारी के कारण रात के समय तापमान में बढ़ोत्तरी और दिन में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के भीतर और बर्फबारी व बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा
राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 25 दिसंबर के बीच राजस्थान में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का आसार है हालांकि 23 और 24 दिसंबर को कुछ जगहों पर खासकर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब-हरियाणा में जोरदार ठंड
पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही, हालांकि दोनों राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से कुछ डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
