मार्च में ही 'मानसून' जैसा हाल; बिहार, बंगाल समेत 19 राज्यों में बारिश-आंधी का भारी अलर्ट! अगले हफ्ते से शुरू होगी नई 'आफत'
Aaj ka Mausam 22 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मार्च का महीना खत्म होने की कगार पर है, लेकिन कुदरत के बदलते मिजाज ने एक बार फिर सबको हैरत में डाल दिया है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण तक, समूचा देश इस समय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के दोहरे प्रभाव में है। 20 मार्च को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां भीषण गर्मी के बीच लोगों को एसी और पंखे बंद करने पर मजबूर कर दिया, वहीं अब वीकेंड यानी 22 मार्च को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने और भी गंभीर चेतावनी जारी की है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर देश के करीब 20 से 22 राज्यों में मौसमी गतिविधियों का 'अलर्ट' है, जो न केवल तापमान में भारी गिरावट लाएगा बल्कि आम जनजीवन और तैयार खड़ी फसलों के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। आज, 22 मार्च को आपके शहर में मौसम के कैसे हालात रहने वाले हैं, जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए और लाइव IMD के ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखिए।
मार्च में ही 'मानसून' जैसा हाल; बिहार, बंगाल समेत 19 राज्यों में बारिश-आंधी का भारी अलर्ट! अगले हफ्ते से शुरू होगी नई 'आफत'
यूपी में क्या आज भी बारिश होगी? लखनऊ समेत सभी जिलों के मौसम के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार में आज बारिश आएगी या नहीं? कल कैसा रहेगा मौसम और पटना में बादल क्या आज बरसेंगे? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली में फिर कब होगी बारिश? क्या आज धूप निकलेगी और सोमवार को कैसा रहेगा मौसम? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान में कल फिर एक मौसमी सिस्टम एक्टिव हुआ है, जानिए ये कितनी बारिश कराएगा और आज कहां अलर्ट है? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बाकी राज्यों और शहरों के मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें और देखें IMD के हवाले से शहरों के मौसम का लाइव हाल।
