शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (22 March 2026) UP Weather Today: यूपी में आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट, मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 March 2026: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। शनिवार को यूपी में 31.5 डिग्री सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आइए जानें कि आज यूपी में बारिश होगी या नहीं?

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (22 March 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते मौसम फिर से सर्द हो गया है। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। मार्च की शुरुआत में जहां यूपी के अधिकांश जिले गर्मी से तपने लगे थे और दिन का तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं अब यूपी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब आ गया है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि यूपी में आज भी बारिश का मौसम देखने को मिलेगा या नहीं?

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज से यूपी में आंधी-बारिश का दौर थमने वाला है। रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। सभी जिले फिर से ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं। कभी भीं बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही सूरज के दर्शन होंगे और दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश में भी बढ़ोत्तरी होगी। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गर्मी में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

यूपी में फिर बढ़ेगा तापमान

यूपी में बारिश का मौसम थमने के बाद अब फिर से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर आज 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद कल से यहां भी तापमान में उतनी ही बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

लखनऊ-नोएडा में आज का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही दिन में धूप खिलने के भी आसार हैं। इस दौरान दिन का पारा 29 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आगामी दो दिनों में लखनऊ के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं नोएडा में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

यूपी का सबसे ठंडा जिला

यूपी में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान अयोध्या में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज क्या गया। जिसके बाद वाराणसी में 31.4 डिग्री, बलिया में 31 डिग्री, चुर्क में 31 डिग्री और गोरखपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। शनिवार को सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद मेरठ में 18.4 डिग्री दिन का पारा रहा। इस अवधि में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद मुजफ्फरनगर में 13 डिग्री, बुलंदशहर में 13 डिग्री, मेरठ में 13.6 डिग्री और अलीगढ़ में 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें