शहर

दिल्ली का मौसम (22 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में कूल-कूल वेदर, कल फिर बारिश की एंट्री; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 March 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही तापमान में गिरावट से ठंडक महसूस हो रही है। दिल्ली में आज बारिश होगी या मौसम साफ रहेगा, आइए जानें।

Image

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (22 March 2026): दिल्ली-NCR में फिलहाल मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश से गर्मी पूरी तरह से गायब हो गई है और राजधानी में फिर से ठंडक महसूस हो रही है। दिन का तापमान भी कम होकर 27 डिग्री तक पहुंच गया है। साथ ही लगातार तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसकी स्पीड 15 से 25 किमी प्रति घंटे के करीब है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके चलते 27 मार्च तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। लेकिन इस दौरान बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप भी खिली रहेगी। लेकिन शाम होने के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है। आज भी राजधानी में मौसम सुहावना बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में सोमवार को फिर से हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

दिल्ली में मार्च में कितनी बारिश हुई

IMD के अनुसार दिल्ली में इस महीने 16.2 औसत बारिश हुई। इसके साथ ही यह 2023 के बाद सबसे अधिक बारिश वाला मार्च का महीना बन गया। 2023 में औसत बारिश 50.4 मिमी हुई थी। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को शहर में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि शनिवार सुबह बारिश नहीं हुई। आज भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.6 डिग्री कम है। यह 8 मार्च 2020 के बाद मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा जब 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article