दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा तापमान, उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम 21 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है तो वहीं कई जिलों में गर्म दिन और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। यूपी और बिहार के भी कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लेकिन राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्म दिन और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आइए बताएं अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा तापमान, उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजस्थान में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट
पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
मुंबई का तापमान
40 पहुंचा दिल्ली का अधिकतम तापमान
हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल एंड स्पीति में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं से इन जिलों का मौसम सुहावना बना रहेगा।
गौतमबुद्ध नगर में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां आईएमडी ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में मौसम फिर गर्म होने लगा है। दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने एसी और कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। यहां जला देने वाली धूप खिल रही है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड के सभी जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा।
बिहार के 3 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते दिनों आंधी-बारिश के बाद आज बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इन गति सामान्य होगी। आज से प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश में 14 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के केवल 14 जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल है।
हिमाचल प्रदेश में येलो-ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट आज भी जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में विभिन्न अलर्ट जारी किए हुए हैं। कहीं येलो अलर्ट है तो वहीं कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
