LIVE
आज शाम का मौसम कैसा है कानपुर में?” बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी!
उत्तर भारत में मानसून का दस्तक दे चुका है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बीते दिन बौछारें देखने को मिलीं। अब ये दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। लगातार आ रहे बारिश के अलर्ट के बीच गर्मी की तपिश शांत करने इस वीकेंड तक दिल्ली में मानसून आ जाएगा। मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लखनऊ, प्रयागराज में आज शाम का मौसम बिगड़ेगा!
आज शाम का मौसम कैसा है कानपुर में?” बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी!
JUN 19, 2025 19:41 IST
JUN 19, 2025 19:40 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam Live Update: दिल्ली में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन उसके बाद एक बार फिर उमस वाली गर्मी की शुरुआत होगी।
JUN 19, 2025 17:06 IST
JUN 19, 2025 16:35 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam Live Update: नोएडा में शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने गौतमबुद्धनगर ने में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के साथ बारिश होने से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 19, 2025 15:36 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam Live Update: मुंबई के चेंबूर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मुंबई के चेंबूर इलाके में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा। साथ ही कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी बढ़ने लगी है। शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
JUN 19, 2025 14:38 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam Live Update: दिल्ली में कब होगी मानसून की दस्तक
यूपी में मानसून की दस्तक के बाद अब दिल्ली के लोग बेसब्री से राजधानी में मानसून की बारिश का इंतजार रहे हैं। यहां अभी बीच-बीच में प्री मानसून बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मानसून की दस्तक 20 से 23 जून के बीच हो सकती है।
JUN 19, 2025 13:16 IST
JUN 19, 2025 12:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ का तापमान
लखनऊ में आज दिन भर बादलों का डेरा रहने वाला है, इसी के साथ तूफान जैसी स्थिति भी बन सकती है। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
JUN 19, 2025 11:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में मौसम का हाल
पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा भरतपुर में 85 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JUN 19, 2025 10:59 IST
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बहुत हल्की से हल्की बारिश, तूफान और तेज हवा की संभावना है, जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
JUN 19, 2025 10:23 IST
उत्तराखंड में मानसून जल्द
पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी है। रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है। इसलिए अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों पर अच्छी-खासी बारिश की संभावना है।
JUN 19, 2025 09:51 IST
कल कैसा रहा राजस्थान में पारा
बुधवार को जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और बाड़मेर में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JUN 19, 2025 08:53 IST
राजस्थान में भी पधारा मानसून
आज राजस्थान में 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
JUN 19, 2025 12:35 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में भी अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
JUN 19, 2025 12:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
JUN 19, 2025 12:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज फिर बारिश का अलर्ट
मंगलवार दोपहर दिल्ली में भारी प्री-मानसून बारिश ने गर्मी को कम कर दिया। हालांकि आज फिर बारिश का अलर्ट है। हवा में नमी से उमस बढ़ी हुई है, तेज हवाओं और फुहारों से आज भी गर्मी में कुछ कमी देखी जा सकती है।
JUN 19, 2025 12:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates:गुजरात में भी बरस रहा मानसून
गुजरात में भी मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश की तीव्रता अब कम होगी, क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने लगा है।
JUN 19, 2025 12:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन इलाकों में झूमकर बरसेंगे बादल
नवादा, गया और पश्चिमी चंपारण में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
JUN 19, 2025 12:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बिहार के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी भागों के जिलों के कुछ स्थानों में तड़क गरज के साथ तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 19, 2025 12:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून यानी बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बिलकुल ठीक हैं।
