मुंबई में भारी बारिश का कहर, मरीन ड्राइव पर हाई टाइड्स; दिल्ली में यमुना डेंजर लेवल पर
Aaj ka Mausam 19 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश में भारी बारिश खूब तबाही मचा रही है। सोमवार को भी मौसम ने कई राज्यों में कहर बरपाया। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र रहा, जहां बारिश के कारण 200 से अधिक लोग फंस गए थे और पांच के लापता होने की खबर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण करीब 400 सड़कें बंद हो गईं। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित गांव में मलबे से दो और शव बरामद किए गए, जिससे 14 अगस्त की आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद तलाशी अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, उत्तराखंड जैसे राज्यों में कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं।
मुंबई में भारी बारिश का कहर, मरीन ड्राइव पर हाई टाइड्स; दिल्ली में यमुना डेंजर लेवल पर
