LIVE

Aaj ka Mausam 17 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, हिमाचल से यूपी तक इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam 17 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कश्मीर में रात का तापमान शून्य के नीचे बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कई जगह पारा गिरकर 0.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में भी कई राज्य बने हुए हैं। हरियाणा और पंजाब भी तेज ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को हरियाणा का भिवानी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के एसबीएस नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश में भी लोग ठंड और कोहरे से परेशान हैं। नोएडा में, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण जिले भर में कक्षा आठवीं तक के स्कूल शुक्रवार और शनिवार को बंद कर दिए गए।

Aaj ka Mausam 17 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, हिमाचल से यूपी तक इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam 17 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, हिमाचल से यूपी तक इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam 17 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड में कमी आने की भी संभावना है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की भी संभावना जताई गई है। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल ठंड से हल्की राहत मिली है। लेकिन सर्द हवाओं और घने कोहरे का दौर अभी जारी है। इस बीच प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। जिसके चलते ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

Jan 17, 2026 | 10:23 AM IST

शीतलहर की चपेट में रामनगरी अयोध्या

Jan 17, 2026 | 10:22 AM IST

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर हवा गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। आज सुबह कई इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए एक बार फिर राजधानी में ग्रेप-3 के प्रतिबंध सख्ती से लागू कर दिए गए हैं।
Jan 17, 2026 | 09:36 AM IST

दिल्ली में आज सुबह छाया घना कोहरा

Jan 17, 2026 | 09:19 AM IST

मुरादाबाद में घने कोहरे और शीतलहर का सितम जारी

Jan 17, 2026 | 07:36 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में जल्द ठंड से मिलेगी राहत


आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे राज्य में जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता कम होने और आवागमन के प्रभावित होने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि उत्तरी बंगाल के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्वी व पश्चिमी बर्धमान और नादिया जिलों में भी कोहरे से आवागमन प्रभावित हो सकता है।
Jan 17, 2026 | 07:36 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब के इस जिले में जीरो डिग्री के पास पारा


पंजाब में भी कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर, बठिंडा और अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.7 डिग्री सेल्सियस, तीन डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jan 17, 2026 | 07:36 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी


हरियाणा में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल और हिसार में भी कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः दो डिग्री सेल्सियस और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jan 17, 2026 | 07:35 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में ठंड और कोहरे का प्रकोप


उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहा और पिछले 24 घंटों में किसी भी जिले में बारिश की कोई खबर नहीं मिली। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। हरदोई (4 डिग्री सेल्सियस), कानपुर शहर (4), अयोध्या (4), नजीबाबाद (4), मुजफ्फरनगर (4.1), मुरादाबाद (4.2) और बरेली (4.8) सहित अन्य जगहों पर भी न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited