LIVE

Aaj ka Mausam 17 December 2025 LIVE: यूपी-बिहार में घना कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के आसार; इन राज्यों में IMD ने जारी की बारिश का चेतावनी

Aaj ka Mausam 17 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है, तो कहीं शीतलहर का सितम जारी है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर बारिश का मौसम बना हुआ है। घने कोहरे के कारण यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लो विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कम स्पीड के कारण कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स कैंसिल की खबरें भी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा।

Aaj ka Mausam 17 December 2025 LIVE: यूपी-बिहार में घना कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के आसार; इन राज्यों में IMD ने जारी की बारिश का चेतावनी

Aaj ka Mausam 17 December 2025 LIVE: यूपी-बिहार में घना कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के आसार; इन राज्यों में IMD ने जारी की बारिश का चेतावनी

Aaj ka Mausam 17 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत के कई राज्य शीतलहर और घने कोहरे की गिरफ्त में हैं। रात के समय ठंड ज्यादा सितम ढा रही है। इस बीच कई राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और केरल में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं बिहार, यूपी, हिमाचल और हरियाणा में 18 शहरों में आज घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में फिलहाल घना कोहरा नहीं पड़ रहा है, हालांकि सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। जिससे वायु प्रदूषण में मामूली सुधार देखने को मिला है, लेकिन एयर क्वालिटी अभी भी बेहद खराब है, जो स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी हानिकारक है।

UP Weather: यूपी में गलन वाली ठंड का प्रकोप, आज 19 जिलों में छाएगा भीषण कोहरा, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में बढ़ती ठंड से बदला मौसम का मिजाज, लौटी शीतलहर की चेतावनी

Dec 17, 2025 | 03:17 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में गिरा पारा

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अमरकंटक में यह 6 डिग्री रहा। कोहरे में कमी और साफ आसमान से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। सुबह-शाम हाथ गलन जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Dec 17, 2025 | 12:26 PM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में ठंडा हुआ मौसम

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस खत्म होने के बाद ठंड तेज हो गई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे फसलों पर ओस जम गई। अलवर में कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया, जबकि बीकानेर संभाग और आसपास के जिलों में ट्रैफिक धीमा रहा। श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में आज भी घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है।
Dec 17, 2025 | 11:58 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: MP का मौसम

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शीतलहर का दौर फिर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ट्रेनों और फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर और विदिशा में घना कोहरा रहने की चेतावनी दी है।
Dec 17, 2025 | 10:30 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: NCR में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एनसीआर में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 17, 18 और 19 दिसंबर के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान अधिकतम 23–24 डिग्री और न्यूनतम 9–10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। नमी का स्तर 95 से 98 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जिससे प्रदूषक कणों के वातावरण में लंबे समय तक बने रहने का खतरा है।
Dec 17, 2025 | 09:49 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही, कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। चेन्नई में बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Dec 17, 2025 | 08:43 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कोहरे की चादर में लिपटा ताजमहल, देखें खूबसूरज नजारा

Dec 17, 2025 | 07:52 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज 19 जिलों घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

यूपी में आज 19 जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 35 से अधिक जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। मंगलवार को प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, अयोध्या समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। आगरा में सुबह के समय घने कोहरे के कारण पर्यटकों को ताजमहल के दीदार भी नहीं हुए।
Dec 17, 2025 | 07:49 AM IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज सुबह भी 300 पार रहा AQI

Dec 17, 2025 | 06:43 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
Dec 17, 2025 | 05:56 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में 10 डिग्री के नीचे न्यूनतम पारा


राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, दौसा में 6.2 डिग्री, सिरोही में 6.6 डिग्री और चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Dec 17, 2025 | 05:56 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट


कुछ समय की राहत के बाद, कश्मीर में रात का तापमान काफी गिर गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सोमवार की रात श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से 0.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
Dec 17, 2025 | 05:55 AM IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: घने कोहरे के कारण यूपी में जनजीवन प्रभावित


उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया और कई क्षेत्रों में दृश्यता में भारी गिरावट आई है। जिस कारण आगरा में ताजमहल जैसे स्थल धुंधले दिखाई दिए। कई शहर सुबह घंटों तक कोहरे से ढके रहे। वहीं, भगवान राम की नगरी अयोध्या में सुबह के समय तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई।
Dec 17, 2025 | 05:55 AM IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मंगलवार को मामूली सुधार देखा गया लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रहा। तेज हवाओं और कोहरे के छंटने से तीन दिनों बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी से अब ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 रहा। दिल्ली में 39 निगरानी केंद्रों में से केवल मुंडका केंद्र में ही एक्यूआई 407 रहा जो, ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जबकि 35 केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ और तीन केंद्रों में ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited