Aaj ka Mausam 16 December 2025 LIVE: घने कोहरे और शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट
Aaj ka Mausam 16 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत का घने कोहरे का प्रकोप जारी है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। जिसके कारण खासतौर पर रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिल्ली में अभी तेज ठंड नहीं पड़ रही है। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पुडुचेरी में बारिश के आसार हैं।
Aaj ka Mausam 16 December 2025 LIVE: घने कोहरे और शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश में कैसा है मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ में घना कोहरा
Delhi Pollution: दिल्ली में आज सुबह कितना रहा AQI
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर में जल्द बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस सर्दी में अब तक घाटी में कोई भारी बारिश नहीं हुई है। शुष्क मौसम के कारण खांसी और सर्दी जैसी बीमारियों में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को 'चिल्लई कलां' के आगमन के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ग्रेटर नोएडा में 19 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
शीत लहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आमजन को ठंड से राहत देने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के 19 प्रमुख और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य ठंड के प्रकोप से राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों और देर रात तक आवाजाही करने वाले लोगों को राहत पहुंचाना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में तेज ठंड का प्रकोप
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में बढ़ा तापमान
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार रात के दो डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ही कम था, लेकिन पिछली रातों की तुलना में करीब पांच डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि तड़के शहर और घाटी के अधिकांश हिस्सों, विशेष रूप से जल निकायों के आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरा छाया रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में लगातार दूसरी रात गर्म मौसम
कश्मीर में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान अपेक्षा से अधिक रहा और घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में वृद्धि का कारण कल रात आसमान में बादल छाए रहने और रविवार को ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर हुई ताजा बर्फबारी को बताया गया है।
