दिल्ली में AQI अब भी खराब; राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 02 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर के लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। सुबह के समय हल्की धुंध की परत आसमान में छा रही है। मौसम भी पिछले कुछ दिनों से शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी की ठंड भी शुरू होने की संभावना है। फिलहाल चक्रवात मोंथा कमजोर होकर एक लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। जिसके प्रभाव से देश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में AQI अब भी खराब; राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह 16.8 डिग्री रहा पारा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बारिश के आसार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में बारिश का अलर्ट
एक नए मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके असर से एक व दो नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तीन नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली की हवा बहुत खराब स्तर पर पहुंची
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को और बिगड़ गई। यह 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया जोकि एक दिन पहले 218 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 303 रहा, जो वायु गुणवत्ता में तीव्र गिरावट को दर्शाता है। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर वजीरपुर में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 383 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
