Aaj ka Mausam 02 December 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी से लेकर पहाड़ों तक बढ़ी ठंड, दितवाह के असर से तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 02 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दितवाह अब गहरे अवदाब में बदल गया है। यह सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके प्रभाव से 6 दिसंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।
Aaj ka Mausam 02 December 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी से लेकर पहाड़ों तक बढ़ी ठंड, दितवाह के असर से तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्लीवासियों को अब सताएगी शीतलहर
दिल्ली में आज सुबह 340 दर्ज हुआ एक्यूआई
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद चार जिलों के स्कूल-कॉलेज में छुट्टी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में गुमला रहा सबसे ठंडा
झारखंड में सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। अगले 48 घंटों में रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 3 दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस और गिरने के आसार हैं। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दितवाह’ के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने से झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में सोमवार को बेहद खराब रही हवा
दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई। इस दौरान ओवरऑल एक्यूआई 301 दर्ज की गई। लगातार 24 दिनों तक 'बेहद खराब' और अक्सर 'गंभीर' श्रेणी के करीब रहने के बाद रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था। तब एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था जो 'खराब' की श्रेणी में आता है। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष 14 में यह स्तर 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास मौजूद चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल गया है। यह अगले 24 घंटे तक इसी रूप में स्थिर रह सकता है। इस चक्रवात के प्रभाव के कारण अगले कुछ घंटों में भी बारिश हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चेन्नई में भारी बारिश से निचले इलाके जलमग्न
चक्रवात दितवाह के प्रभाव के कारण चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में सोमवार को लगातार बारिश जारी रही। जिससे सड़कें, राजमार्ग और कुछ आवासीय इलाकों समेत निचले इलाके जलमग्न हो गए। चेन्नई में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे वेलाचेरी स्थित एजीएस कॉलोनी जलमग्न हो गई। शहर में एक कार डूब गई और पूनमल्ली में अचानक पानी भर जाने से एक सरकारी बस फंस गई, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। शहर के काठीपारा फ्लाईओवर समेत कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया।
