LIVE
आज का मौसम, 17 July 2024 LIVE: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, यूपी में फिर मेहरबान होगा मॉनसून, बिहार से 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
आज का मौसम, 17 July 2024 LIVE: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, यूपी में फिर मेहरबान होगा मॉनसून, बिहार से 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
JUL 17, 2024 16:32 IST
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की और साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया।
JUL 17, 2024 15:45 IST
यूपी में दो दिनों तक होगी भारी बारिश
यूपी में इन दिनों मॉनसून धीमा पड़ गया है। लेकिन, विभाग ने आज कई जिलों हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 जुलाई को यूपी के कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 17, 2024 15:42 IST
एपमी में आज से 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश
एमपी में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज बुधवार 17 जुलाई को खरगोन, बड़वानी सहित और राजगढ़ कटनी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही ये भी अनुमान लगाया गया है कि आने 3 से 4 दिनों में यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
JUL 17, 2024 13:29 IST
हरियाणा में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विभाग ने आज यहां बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
.
.
JUL 17, 2024 11:09 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
JUL 17, 2024 10:26 IST
JUL 17, 2024 08:10 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी
JUL 17, 2024 06:54 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार
असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर करीब चार लाख हो गई, हालांकि पिछले 24 घंटे में धेमाजी में एक और व्यक्ति की मौत होने ही सूचना मिली है। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 16 हो गई है, जबकि ब्रह्मपुत्र सहित कुछ प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, "बाढ़ की स्थिति में समग्र सुधार को देखते हुए आज से हल्के मोटर वाहनों और बसों को राष्ट्रीय राजमार्ग के काजीरंगा खंड से सामान्य रूप से चलने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि वाहन की गति सीमा अभी भी लागू रहेगी।"
JUL 17, 2024 05:57 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में फिर मेहरबान होगा मॉनसून
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता कम होने के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि एक बार फिर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान होगा। यूपी में अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।
JUL 17, 2024 05:57 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार से 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अभी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। बिहार में 20 जुलाई तक मौसम सामान्य बना रहेगा।
JUL 17, 2024 05:56 IST
JUL 17, 2024 05:56 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज बारिश के आसार
दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत बारिश से होने के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ रहेगा।
JUL 17, 2024 05:56 IST
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा तथा कोटा एवं उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश होने का अनुमान है और 17 जुलाई को जोधपुर संभाग तथा 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
