LIVE
आज का मौसम, 11 July 2024 Highlight: दिल्ली-एनसीआर में उमस से हालत खराब, बिहार में वज्रपात का अलर्ट, यूपी में तीन दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान
आज का मौसम, 11 July 2024 Highlight: दिल्ली-एनसीआर में उमस से हालत खराब, बिहार में वज्रपात का अलर्ट, यूपी में तीन दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान
JUL 11, 2024 17:39 IST
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मॉनसून एक्टिव है। कहीं-कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बेगुसराय, जहानाबाद और खगड़िया में जिलों में लोगों को घर में रहने की चेतावनी दी है।
JUL 11, 2024 17:36 IST
दिल्ली एनसीर में बारिश का रेड अलर्ट
देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है, जिसके चलते कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 11, 2024 15:30 IST
JUL 11, 2024 15:28 IST
मुंबई में अगले 10 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 जुलाई से 20 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11, 12, 14 और 15 को IMD ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 13 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 तक तेज बारिश होने की संभावना है।
JUL 11, 2024 13:19 IST
नोएडा में धूप, बारिश की आशंका नहीं
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मौसम की बेरुखा जारी है। आज सुबह से आसमान में धूप खिली नजर आ रही है।
JUL 11, 2024 13:18 IST
उत्तराखंड में मॉनसून बना आफत, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मॉनसून बना आफत, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
JUL 11, 2024 07:03 IST
दिल्ली-एनसीआर में उमस से हाल-बेहाल, जानें कितने दिन नहीं होगी भारी बारिश
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मॉनसून की एंट्री के बाद बारिश का टोटा नजर आ रहा है। अगर, 12 और 16 जुलाई के पूर्वानुमान को छोड़ दें तो आगे बारिश के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 11, 2024 05:31 IST
यूपी के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित, वर्षाजनित हादसों में 19 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटे में वज्रपात समेत वर्षाजनित हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के राहत आयुक्त जी. एस. नवीन कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के कुल 12 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बलिया के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
JUL 11, 2024 05:31 IST
शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर
यूपी में बहने वाली शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
JUL 11, 2024 05:31 IST
यूपी में बारिश के बाद उमस से बुरा हाल
बुधवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल रहे। यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
JUL 11, 2024 05:31 IST
यूपी के इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 2 दिन राहत के बाद के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जारी किया है।
JUL 11, 2024 05:30 IST
12 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 12 जुलाई को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 11, 2024 05:30 IST
दिल्ली में 16 जुलाई तक सिर्फ एक दिन बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली में बारिश का रुख फिर से नरम पड़ गया है। आईएमडी ने 16 जुलाई तक सिर्फ एक ही दिन भीषण बारिश का अंदेशा जताया है।
JUL 11, 2024 05:30 IST
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के कई इलाकों में मॉनसून सक्रिय होने के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से कई नदियां उफान पर है और कई गांव पानी में डूब गए हैं।
JUL 11, 2024 05:30 IST
बिहार के कई हिस्सों में वज्रपात को लेकर IMD का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में राज्य के उत्तरी भागों के 19 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं, राज्य के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट है।
