दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में मॉनसून रहेगा मेहरबान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल-चाल
दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में मॉनसून रहेगा मेहरबान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल-चाल
Rain in Delhi-NCR- दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश का अलर्ट,
Rajasthan IMD Rain Alert Today, राजस्थान का मौसम समाचार लाइव: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश
Maharashtra IMD Rain Alert Today, पुणे का मौसम समाचार लाइव: पुणे में बारिश का अलर्ट
IMD Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
Himachal Pradesh Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
IMD Himachal Pradesh Weather Forecast, Aaj ka Mausam Live: हिमाचल प्रदेश में 8 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है।
बिहार के इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, रोहतास और अररिया में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा बक्सर, कैमूर, पटना, अलवर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और कटिहार में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather: राजस्थान में 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD Rajasthan Weather, Aaj ka Mausam Live: राजस्थान के करीब 10 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। इसमें से 6 जिलों अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर और भरतपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों झुंझुनू, सीकर, टोंक और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Haryana Weather: गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश
IMD Haryana Weather Forecast, Aaj ka Mausam Live: मौसम विभाग ने हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे शहर में हवाओं के साथ तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी।
Madhya Pradesh Weather: एमपी के 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
IMD Madhya Pradesh Weather Forecast, Aaj ka Mausam Live: मध्य प्रदेश के सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, विदिशा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, रायसेन, अशोकनगर, श्योपुर कलां, भिंड, मार्सिंघपुर, होशंगाबाद, में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather: यूपी मे मानसून मेहरबान
IMD UP Weather Forecast, Aaj ka Mausam Live: आज यूपी के 50 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झांसी और प्रयागराज समेत करीब 28 जिलों में भारी बारिश संभावना है।
Haryana Weather: हरियाणा में 11 जिलों में येलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में येलो अलर्ट
IMD Uttarakhand Weather Forecast, Aaj ka Mausam Live:मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है तो कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर और बागेश्वर मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट।
