शहर

UP में बड़ा एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार दीवार में घुसी; दूल्हे समेत 5 बारातियों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के एक स्कूल की दीवार में टक्कर मार देने से दूल्हे समेत पांच बारातियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

संभल : जिले के जुनावई थाना इलाके में शुक्रवार को बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के एक स्कूल की दीवार में टक्कर मार देने से दूल्हे समेत पांच बारातियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दक्षिणी क्षेत्र की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुकृति शर्मा ने बताया कि जुनावई में एक नई बोलेरो तेज रफ्तार से आई और जनता इंटर कॉलेज की दीवार में घुस गई।

इन लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि बोलेरो में एक बारात जा रही थी जिसमें दूल्हा भी सवार था। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पर पांच लोग मृत अवस्था में लाए गए, जिनमें दूल्हा सूरज (24), उसकी भाभी आशा (26) और आशा की बेटी ऐश्वर्या (दो) छह वर्षीय बालक विष्णु पुत्र मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल था।

एएसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद स्कूल की दीवार से टकरा गई। वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। चार अन्य घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। यह बारात हर गोविंदपुर गांव से सिरतौल (बदायूं) जा रही थी। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article