शहर

Video: मध्यप्रदेश के मैहर में जंगल के झरने की 'सेल्फी' बनी जानलेवा 5 लोग झरने में बहे, दो की मौत

Maihar MP Waterfall Death: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन के झखौहा में एक झरने के पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी मृतकों के शव बरामद कर लिये गये हैं उनकी पहचान की जा रही है।

Maihar Waterfall Death: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन के झखौहा नामक पहाड़ी झरने में 5 लोग डूब गए, फिर स्थानीय लोगों की मदद से 3 को बचाया गया जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। शाम 5 बजे के आसपास पांच लड़के सतना जिला मुख्यालय से पिकनिक मनाने के लिए पहुचे थे, कठहा ग्राम पंचायत अंतर्गत झखौहा धाम जंगली झरने में पहुंचे थे।

सेल्फी लेते वक्त हुए स्लिप

बताते हैं कि एक दूसरे को पकड़कर सेल्फी ले रहे थे एक साथ सब लोग पानी मे बहे तैरना किसी को नहीं आता था स्थानीय निवासी एक तैराक की मदद से 3 लोगों को जीवित बचा लिया गया जबकि 1 घंटे बाद एक बॉडी को ढूंढ निकाला गया है। एक बॉडी को ढूंढने में 5 घंटे पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय तैराकों की मदद से पुलिस ने रात में एक अन्य की भी डेड बॉडी स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढने में सफलता हासिल की, बताते हैं कि दोपहर में पुलिस प्रशासन ने झरना खाली कराया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article