क्या है चंडीगढ़ को लेकर विवाद? क्यों Punjab और Haryana हैं आमने-सामने? जानिए पूरा इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 12:21 PM IST

पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ विवाद लगातार गरमाता ही जा रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले करने का प्रस्ताव पास किया है। उधर हरियाणा भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

चंडीगढ़ पर हक़ को लेके एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा सरकार आमने-सामने आ गई हैं। दरअसल ये सब तब शुरू हुआ जब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों के लिए केंद्र के नियम लागू कर दिए। इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार ने चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले करने का प्रस्ताव पास किया। जिसपर हरियाणा सरकार भड़क गई। बता दें की चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच का विवाद नया नहीं है। यह विवाद आज से नहीं बल्कि कई सालों से चल रहा है। अब जब पंजाब में पहली बार AAP सरकार आई है तो एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। चलिए जानते हैं इस विवाद का पूरा इतिहास, देखें वीडियो।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!