बिजनेस

कितने तक जाएगा जोमैटो शेयर, जानें ब्रोकरेज हाउस का क्या है कहना

जोमैटो के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है और इसके शेयर 227 रुपये के लेवल तक पहुंच सकते हैं। जोमैटो (Zomato) के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 49 रुपये है।

Image

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो

एक साल में 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देने वाले फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर शुक्रवार को 1.39 फीसदी की तेजी के साथ 157 रुपये पर पहुंच गए। जोमैटो के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया और 160 के लेवल तक पहुंच गए। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि जोमैटो के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है और इसके शेयर 227 रुपये के लेवल तक पहुंच सकते हैं। जोमैटो (Zomato) के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 49 रुपये है।

Zomato Share Target Price 2024: ब्रोकरेज हाउस ने जोमैटो का कितना दिया टारगेट

विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए (CLSA) ने जोमैटो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। साथ ही, फूड डिलीवरी कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस 181 रुपये से बढ़ाकर 227 रुपये कर दिया है। इंटरनेशनल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने भी जोमैटो के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। साथ ही, कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 205 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस HSBC ने जोमैटो के शेयरों का टारगेट प्राइस 163 रुपये रखा है।

एक महीने में जोमैटो के शेयरों ने दिया 20 फीसदी रिटर्न

पिछले एक साल में जोमैटो के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के लो लेवल से 200 फीसदी से अधिक चढ़ गए। जोमैटो के शेयर 28 मार्च 2023 को 49 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 फरवरी 2024 को 159.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में जोमैटो के शेयरों में 70 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 91.90 रुपये से बढ़कर 159.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में जोमैटो के शेयरों में 20 फीसदी के करीब तेजी देखने को मिली है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article