बिजनेस

Zen Tech Share Price: एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने वाली जेन टेक ने कर दिया बर्बाद, 1 महीने में 55% टूटा शेयर, आखिर कब थमेगी गिरावट?

Zen Technologies Share Price: जिन लोगों ने 1 महीने पहले जेन टेक के शेयर खरीदे होंगे, वे बहुत भारी नुकसान में आ गए होंगे। दरअसल एक महीने में जेन टेक का शेयर 55 फीसदी से अधिक फिसल गया है।

Image

जेन टेक ने कर दिया बर्बाद

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फिर गिरा जेन टेक का शेयर
  • आज फिसला 8.5 फीसदी
  • एक महीने में 55 फीसदी हुआ कमजोर

Zen Technologies Share Price: जिन लोगों ने 1 महीने पहले जेन टेक के शेयर खरीदे होंगे, वे बहुत भारी नुकसान में आ गए होंगे। दरअसल एक महीने में जेन टेक का शेयर 55 फीसदी से अधिक फिसल गया है। वहीं बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसका शेयर 30.25 फीसदी गिरा है। मंगलवार के कारोबार में भी इसके रेट में 8.5 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ऐसे में जिन लोगों के पास जेन टेक के शेयर हैं, वे सोच रहे होंगे कि आखिर ये गिरावट कब थमेगी?

ये भी पढ़ें -

Zen Technologies Share Price Today

करीब साढ़े 11 बजे BSE पर जेन टेक का शेयर 91.65 रु या 8.49 फीसदी की गिरावट के साथ 987.75 रु पर है। इसके 52 हफ्तों का टॉप 2627.95 रु और लो लेवल 800 रु है।

Zen Tech Lower Circuit

पिछले कारोबारी सत्र में इसके शेयर 20% लोअर सर्किट लग गया था क्योंकि कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे और निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहे।

इसकी ऑर्डर बुक में गिरावट और कोर प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट ने निवेशकों के मन को प्रभावित किया, जिससे एक समय में ऊंची उड़ान भरने वाला यह शेयर कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Zen Tech Q3 Results

दिसंबर तिमाही (QFY25) के दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹152.21 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल (YoY) 53% की वृद्धि दर्शाता है। इसका EBITDA ₹46.73 करोड़ से बढ़कर ₹66.24 करोड़ हो गया। हालांकि, ऑपरेशनल खर्च में तेज वृद्धि से प्रभावित मार्जिन पिछले साल की समान अवधि के 45% से घटकर 38% रह गया।

Other Income में उछाल ने कंपनी का प्रॉफिट बढ़ाया, जो कि 30% सालाना वृद्धि के साथ ₹39.72 करोड़ हो गया। मगर प्रॉफिट मार्जिन Q3FY25 में 22% तक गिर गया, जो कि Q3FY24 में 29% था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article