Quality Power Electrical Equipments IPO: क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के आईपीओ का आज आखिरी दिन है। यानी आप केवल आज शाम तक ही इसके आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आईपीओ के आखिरी दिन सुबह तक इस इश्यू को केवल 83 फीसदी ही सब्सक्राइब किया गया है। यानी कहा जा सकता है कि क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के आईपीओ को काफी सुस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी एक बड़ी वजह आईपीओ के ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट भी है। यहां हम आपको बताएंगे कि आईपीओ का जीएमपी कहां से कहां तक गिर गया है और साथ ही जानेंगे आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
115 रु से 5 रु रह गया GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के आईपीओ का जीएमपी 10 फरवरी को 115 रु था, जो घटते-घटते 18 फरवरी तक 5 रु पर आ गया है। 12 फरवरी को इसका जीएमपी 35 रु दर्ज किया गया था।
Quality Power Electrical Equipments IPO Listing
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के आईपीओ का आज आखिरी दिन है, जबकि इसका इश्यू 14 फरवरी को खुला था। इसकी लिस्टिंग 21 फरवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 401-425 रु है। जबकि लॉट साइज 26 शेयरों की है। यानी कम से कम 26 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। कंपनी के आईपीओ का साइज 858.70 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
