बिजनेस

Yes Bank Share: यस बैंक के शेयर में 4.5 फीसदी की तेजी, NPA पोर्टफोलियो बेचने से मिले 150 करोड़

Yes Bank Share Price: 2024 के पहले ट्रेडिंग सीजन में यस बैंक का शेयर (Yes Bank Share) मजबूती के साथ खुला और बीएसई (BSE) पर 22.99 रु के इंट्राडे हाई स्तर को छू गया।

Image

यस बैंक शेयर की कीमत

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • यस बैंक के शेयर में तेजी
  • 4.5 फीसदी उछला शेयर
  • एनपीए पोर्टफोलियो बिक्री से मिले 150 करोड़ रु

Yes Bank Share Price: नए साल 2024 के पहले ट्रेडिंग सीजन में यस बैंक का शेयर (Yes Bank Share) मजबूती के साथ खुला और बीएसई (BSE) पर 22.99 रु के इंट्राडे हाई स्तर को छू गया। ये अपने 52 हफ्तों के हाई या 23.05 रु के स्तर के बहुत करीब है। बैंक को एनपीए पोर्टफोलियो बिक्री के बाद सिक्योरिटी रिसीट पोर्टफोलियो में सिंगल ट्रस्ट से 150 करोड़ रु प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद आज यस बैंक के शेयरों की कीमत में तेजी दिख रही है। बैंक ने जेसी फ्लावर्स एआरसी को एनपीए पोर्टफोलियो की बिक्री की और इस मामले में इसे 150 करोड़ रु प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें -

कितने पर है शेयर

यस बैंक का शेयर बीएसई पर 21.46 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सोमवार को 21.51 रु पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे ये 0.98 रु या 4.57 फीसदी की तेजी के साथ 22.44 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 22.99 रु तक उछला और 21.40 रु तक फिसला है। इस समय बैंक की मार्केट कैपिटल 64,339.64 करोड़ रु है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में यस बैंक का शेयर 6.27 फीसदी उछला
  • एक महीने में इसके शेयर का रिटर्न 15.90 फीसदी ऊपर गया
  • 6 महीनों में ये 36.8 फीसदी उछला है
  • इसके एक साल का रिटर्न सिर्फ 3.65 फीसदी रहा है
  • 5 सालों में यस बैंक के शेयर की कीमत 88 फीसदी टूटी है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article