बिजनेस

Yes Bank Share: एक बयान से रॉकेट बना Yes Bank का शेयर, इतने रुपये पर आज हुआ ओपन

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 9, 2024, 10:27 AM IST

Yes Bank Share: एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उपयुक्त आने वाले प्रमोटर को बैंक की 51 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसे बैंक ने खारिज कर दिया है और इसके बाद से स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है।

Image

यस बैंक के शेयर में उछाल

Photo : BCCL

Yes Bank Share: प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक के शेयरों में मंगलवार को सुबब के कारोबार में दो फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। यह तेजी इस वजह से देखने को मिल रही है, क्योंकि बैंक ने साफ कर दिया है कि 51 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री की रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह से अटकलबाजी है। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किसी भी तरह की कोई सैद्धांतिक मंजूरी नहीं दी है। बैंक ने उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि यस बैंक अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।

यस बैंक ने रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया

दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक के लिए उपयुक्त आने वाले प्रमोटर को 51 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जो बैंकिंग नियमों के तहत बिजनेस के सामान्य क्रम में 26 फीसदी प्रमोटर-होल्डिंग लिमिट से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित बिक्री से देश के छठे सबसे बड़े निजी बैंक का एसेट वैल्यू लगभग 10 बिलियन डॉलर हो सकता है, जिससे यह भारत के बैंकिंग क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।

इन बैंकों के पास हिस्सेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंक अभी भी बोलीदाताओं की उपयुक्त स्थिति की जांच कर रहा है। बैंक ने कथित तौर पर उपयुक्त प्रमोटरों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सिटीग्रुप को नियुक्त किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और एलआईसी जैसे अन्य बैंकों के पास यस बैंक में लगभग एक तिहाई हिस्सेदारी है।

शेयर में उछाल

यस बैंक के शेयर आज सुबह 26.08 रुपये पर ओपन हुआ और 26.32 रुपये के हाई तक पहुंचा। इसका आज का लो लेवल 25.75 रुपये है। बीते दिन यह स्टॉक 25.68 रुपये पर बंद हुआ था।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article