बिजनेस

Yes Bank: यस बैंक जुटाएगा 16,000 करोड़ रुपये, डेट-इक्विटी के जरिए आएगा पैसा, हरे निशान में शेयर

Yes Bank Share Price: आज बुधवार को यस बैंक के शेयर में हल्की तेजी दिख रही है। बैंक का शेयर BSE पर 20.85 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 21.18 रु पर खुलने के बाद करीब 11 बजे 0.09 रु या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 20.94 रु पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ने 16000 करोड़ रु जुटाने का फैसला किया है।

Image

यस बैंक में मजबूती

KEY HIGHLIGHTS
  • यस बैंक में मजबूती
  • बैंक जुटाएगा फंड
  • बोर्ड ने दी मंजूरी

Yes Bank Share Price: आज बुधवार को यस बैंक के शेयर में हल्की तेजी दिख रही है। बैंक का शेयर BSE पर 20.85 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 21.18 रु पर खुलने के बाद करीब 11 बजे 0.09 रु या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 20.94 रु पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ने 16000 करोड़ रु जुटाने का फैसला किया है। यस बैंक के बोर्ड ने 3 जून को इक्विटी और डेट इक्विपमेंट के जरिए 16,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें -

कैसे फंड जुटाएगा यस बैंक

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बैंक का टार्गेट इक्विटी इश्यू करने के माध्यम से ₹7,500 करोड़ और भारतीय या विदेशी करेंसी समेत डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए ₹8,500 करोड़ तक जुटाना है। बैंक ने इस बात पर जोर दिया कि डेट को शेयरों में बदलने समेत कुल इक्विटी इश्यू 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।

किसलिए कर सकता है फंड का उपयोग

यस बैंक ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि फंड का उपयोग किस तरह किया जाएगा, लेकिन इस तरह की पूंजी जुटाने का उद्देश्य आमतौर पर कैपिटल एडिक्वेसी में सुधार, ग्रोथ को सपोर्ट और डेट देने की क्षमता को बढ़ाना होता है।

यह घोषणा जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) के साथ हाल ही में हुए समझौते के बाद की गई है, जो यस बैंक के आठ मौजूदा शेयरधारकों से 20 प्रतिशत खरीद रहा है।

इन शेयरधारकों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 13.19 प्रतिशत हिस्सेदारी और एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत सात अन्य भारतीय बैंकों की बाकी 6.81 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article