बिजनेस

Coforge Share: क्यों 80% गिरा कोफोर्ज का शेयर? 8499.5 रु से आया 1720.05 रु पर, जान लीजिए कारण

Coforge Share Price: मिडकैप आईटी फर्म कोफोर्ज के शेयर आज कुछ ट्रेडिंग ऐप्स में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दिखा रहे हैं। दरअसल इस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड कंपनी का शेयर आज एक्स-स्प्लिट में ट्रेड कर रहा है। रिकॉर्ड डेट के अनुसार, कोफोर्ज के सभी एलिजिबिल शेयरहोल्डर्स अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात में विभाजित होते देखेंगे।

Image

क्यों दिख रही कोफोर्ज में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 80% गिरा कोफोर्ज का शेयर
  • स्टॉक स्प्लिट के कारण आई गिरावट
  • 1:5 के रेशियो में गिरा शेयर

Coforge Share Price: मिडकैप आईटी फर्म कोफोर्ज के शेयर आज कुछ ट्रेडिंग ऐप्स में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दिखा रहे हैं। दरअसल इस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड कंपनी का शेयर आज एक्स-स्प्लिट में ट्रेड कर रहा है। रिकॉर्ड डेट के अनुसार, कोफोर्ज के सभी एलिजिबिल शेयरहोल्डर्स अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात में विभाजित होते देखेंगे। अगस्त 2004 में लिस्टिंग के बाद से यह कंपनी का पहला स्टॉक स्प्लिट है।

ये भी पढ़ें -

कितने से कितने पर आया शेयर का रेट

कोफोर्ज लिमिटेड का शेयर बुधवार को 1720.05 रुपये पर खुला, जो मंगलवार को 8,499.5 रुपये पर बंद हुए पिछले क्लोजिंग लेवल से लगभग 80 प्रतिशत की गिरावट है। ये गिरावट नहीं है, बल्कि स्टॉक स्प्लिट है। जब कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट करती है, तो उसका मार्केट रेट उसी अनुपात में घटता है, जिस अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाता है।

4 जून थी रिकॉर्ड डेट

05 मई, 2025 को अपनी फाइलिंग में, कोफोर्ज ने कहा था कि, "हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी ने कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के सब-डिविजन/स्प्लिट के मकसद से इक्विटी शेयरहोल्डर्स के राइट्स का निर्धारण करने के लिए बुधवार, 04 जून, 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में फिक्स किया है।"

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कोफोर्ज का मार्च 2025 तिमाही में प्रॉफिट 34 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि (YoY) के साथ 261.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू 3,409.9 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ऑपरेशनल मार्जिन 13.2 प्रतिशत रहा। कंपनी के बोर्ड ने 19 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article