बिजनेस

Yatra IPO :करना चाहते हैं Yatra Online IPO में निवेश, जान लें ये 7 बड़ी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 15, 2023, 01:16 PM IST

Yatra Online IPO And Its Important Details: कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 775 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है । यात्रा ऑनलाइन भारतीय और इंटरनेशनल एयरलाइनों पर हवाई टिकट के साथ-साथ बस टिकट, रेल टिकटिंग, कैब बुकिंग और होटल, होमस्टे और अन्य एकोमोडेशन बुकिंग सर्विस देती है।

Image

यात्रा आईपीओ की अहम बातें

Yatra Online IPO And Its 7 Important Details:ट्रैवल पोर्टल यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ (IPO) शुक्रवार 15 सितंबर को खुल गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 775 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है । यात्रा ऑनलाइन आईपीओ का इश्यू बुधवार 20 सितंबर तक खुला रहेगा। शेयरों के एलॉटमेंट के बाद यात्रा ऑनलाइन एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर लिस्ट होगी। आईपीओ में 602 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही 1,21,83,099 शेयरों को ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के तहत बेचा जाएगा।

20 सितंबर तक है निवेश का मौका

यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ (IPO) शुक्रवार 15 सितंबर को खुल गया है। और इसमें 20 सितंबर तक निवेश किया जा सकेगा।

क्या है प्राइस बैंड

आईपीओ इश्यू में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 135 रु से 142 रु तय किया गया है। वहीं इश्यू में शेयरों का लॉट साइज 105 शेयरों का है। यानी कम से कम 105 शेयरों और फिर उसके बाद इसी की गुणा में शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

GMP का क्या अनुमान

यात्रा ऑनलाइन के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) अभी नहीं सामने नहीं आया है। जीएमपी से अनुमान लगता है कि कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से किस रेट पर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग के समय तक घट-बढ़ सकता है।

क्या करती है यात्रा ऑनलाइन

यात्रा ऑनलाइन भारतीय और इंटरनेशनल एयरलाइनों पर हवाई टिकट के साथ-साथ बस टिकट, रेल टिकटिंग, कैब बुकिंग और होटल, होमस्टे और अन्य एकोमोडेशन बुकिंग सर्विस देती है। ये ट्रेवल के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म है, जिससे आप होटल, एयर टिकट, टूर पैकेज और क्रूज भी बुक कर सकते हैं।

साल 2006 में शुरू हुई

कंपनी की शुरुआत साल 2006 में अबीना चोपड़ा, मनीष अमीन और ध्रुव श्रृंगी ने मिलकर की थी। ये पूरे देश में 103,000 से अधिक होटलों के साथ कॉन्ट्रैक्ट के चलते घरेलू होटलों के लिए भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।

लिस्टिंग डेट

वैसे तो इसका अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी संभावना है कि 29 सितंबर 2023 को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होगी।

प्रमोटर्स की कितनी हिस्सेदारी

प्रमोटर्स THCL ट्रैवल होल्डिंग साइप्रस की कंपनी में 88.91 फीसदी हिस्सेदारी है। और Asia Consolidated DMC Pte Ltd holds की 9.68 की हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End of Article