बिजनेस

PF Withdrawal New Rule: ईपीएफओ के नए नियमों से ऑनलाइन झटपट निकलेंगे पैसे, जानें क्या-क्या हुए बदलाव

PF Withdrawal New Rule: अब ऑनलाइन पीएफ निकालने की प्रोसेस काफी सरल हो गई है। पहले PF का पैसा ऑनलाइन निकालने के लिए में बहुत ज्यादा दिक्कतें होती थी। लेकिन, अब लोगों को न तो कैंसिल चेक अपलोड करने की जरूरत है। और न ही बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए एंप्लॉयर की मंजूरी लेनी होगी।

Image

PF अकाउंट से पैसे निकालने के नए नियम।

Photo : iStock

PF Withdrawal New Rule: अब ऑनलाइन पीएफ निकालने की प्रोसेस काफी सरल हो गई है। पहले PF का पैसा ऑनलाइन निकालने के लिए में बहुत ज्यादा दिक्कतें होती थी। लेकिन, अब लोगों को न तो कैंसिल चेक अपलोड करने की जरूरत है। और न ही बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए एंप्लॉयर की मंजूरी लेनी होगी।

EPFO ने नियमों क्या बदलाव हुए?

अब कैंसिल चेक या पासबुक की जरूरत नहीं होगी। बैंक अकाउंट अब सीधे आधार OTP के जरिए वेरिफाई हो जाएगा। एंपलॉयर की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा बैंक अकाउंट भी बदलना आसान हो गया है। यूजर अपने नए बैंक अकाउंट की डिटेल डालकर OTP से खुद वेरिफाई कर सकते हैं।

इस बदलाव से क्या फर्क पड़ेगा?

EPFO के करीब 8 करोड़ मेंबर हैं। उनके क्लेम सेटलमेंट काफी तेज हो गए हैं। श्रम मंत्रालय के मुताबिक इन बदलावों से डॉक्यूमेंट अपलोड से जुड़ी खराब क्वॉलिटी और मंजूरी में देरी जैसी समस्याएं खत्म होंगी। इससे कुल मिलाकर EPFO मेंबर का ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालने का एक्सपीरियंस बढ़ेगा।

पहले बैंक के वेरिफिकेशन में 3 दिन लगते थे। वहीं, एंपलॉयर की मंजूर में 13 दिन और लग जाते थे। इससे पूरी प्रोसेस में काफी सयर लगता था। अब ये वेरिफिकेशन सीधे होगा। मई 2024 में EPFO ने KYC वेरिफाइड यूजर्स के लिए इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया था। इसमें 1.7 करोड़ लोगों को लाभ मिला। अब यह सेवा सभी सदस्यों के लिए लागू कर दी गई है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article