बिजनेस

Stock Market: चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आएगी तेजी या गिरावट, कैसा रहा है इतिहास, जानिए सब कुछ

Stock Market: अग्रवाल ने आगे कहा कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी को स्पष्ट जनादेश (पूर्ण बहुमत) नहीं मिलता है, तो यह डरावना हो सकता है। उनके मुताबिक उस स्थिति में शेयर बाजार में सुधार बहुत तेज गिरावट आएगी। उनका मानना है कि नीति निरंतरता (Policy Continuity) के लिए बनाई गई उम्मीद बहुत अधिक है।

Image

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 4 जून को आएंगे चुनाव नतीजे
  • नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
  • 1 जून को आएंगे एग्जिट पोल

Election Results 2024: जैसे-जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों (Loksabha Election Result) की तारीख नजदीक आ रही है, शेयर बाजार के जानकारों ने अनुमान लगाना और एनालिसिस करना शुरू कर दिया है कि नतीजों के ऐलान से पहले और बाद में भारतीय शेयर बाजार कैसा रहेगा। मौजूदा लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ BJP नीत NDA रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने को लेकर आश्वस्त माना जा रहा है। इस बीच ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल का मानना है कि मौजूदा सरकार के फिर से सत्ता में आने की पूरी संभावना है। वे कहते हैं अगर शेयर बाजार में कोई गिरावट आती है तो हम भारी मात्रा में खरीदारी करेंगे।

ये भी पढ़ें -

अगर सत्तारूढ़ पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला तो...

अग्रवाल ने आगे कहा कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी को स्पष्ट जनादेश (पूर्ण बहुमत) नहीं मिलता है, तो यह डरावना हो सकता है। उनके मुताबिक उस स्थिति में शेयर बाजार में सुधार बहुत तेज गिरावट आएगी। उनका मानना है कि नीति निरंतरता (Policy Continuity) के लिए बनाई गई उम्मीद बहुत अधिक है।

गौरतलब है कि बेंचमार्क निफ्टी 50 लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजों के बाद सिर्फ दो दिन में 17 प्रतिशत गिर गया था। तब सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली NDA कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA से हार गई थी।

4 जून के लिए बाजार की भविष्यवाणी

अग्रवाल के मुताबिक अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में वापस आते हैं तो डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और कैपिटल गुड्स कंपनियों में एक्शन देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक ये ऐसे सेक्टर हैं जिन पर सरकार ने ध्यान दिया है और पैसा लगाया है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में अग्रवाल के हवाले से कहा गया था कि इस बात की पूरी संभावना है कि सत्तारूढ़ सरकार बनी रहेगी। अगर ये सरकार वापस आती है तो वे और भी जोश के साथ काम करेंगे। अगले 5 सालों में सरकार इन सेक्टरों को मजबूत बनाने के लिए बड़े कदम उठाएगी।

कैसा रहा है चुनाव के दौरान शेयर बाजार का परफॉर्मेंस

साल5 दिन पहले5 दिन बाद
2004-5.50%-10%
2009+1.40%-2%
2014+7%+2.30%
2019+5.20%+2.50%
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर बाजार पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article