बिजनेस

Nifty Outlook: चुनाव नतीजों से पहले ही 23300 तक जा सकता है Nifty, मार्केट एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद

Nifty Outlook: भसीन के मुताबिक शेयर बाजार में अभी भी तेजी का माहौल है। लेकिन यह सब चुनाव परिणामों पर निर्भर करता है। अगली बार कौन सरकार बना सकता है, इस पर भसीन ने कहा कि मुझे लगता है कि भले ही कम सीटें जीते, लेकिन पिछली बार वाली ही सरकार (भाजपा नीत एनडीए) सत्ता में आएगी।

Image

23300 तक जा सकता है Nifty

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी का माहौल
  • चुनाव नतीजों पर काफी कुछ निर्भर
  • 23300 तक जाएगा निफ्टी

Nifty Outlook: दिग्गज निवेशक और आईआईएफएल सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन का मानना है कि बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 इंडेक्स 4 जून तक 23,300 के स्तर को छू सकता है। 1 जून को 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 4 जून तक 23,300 के आसपास के लेवल (निफ्टी के लिए) देखने की अच्छी संभावना है। उन्होंने पहले कहा था कि 4 जून से पहले निफ्टी में 400-500 अंकों की गिरावट आएगी। असल में, 2 दिनों में ही निफ्टी में 500-600 अंकों की गिरावट आई है। भसीन के अनुसार यह अच्छा है कि घटना (चुनाव नतीजों) से पहले बाजार थोड़ा हल्का हो गया है। बता दें कि शनिवार शाम को नतीजों से पहले एग्जिट पोल आएंगे।

ये भी पढ़ें -

शेयर बाजार में तेजी का माहौल बरकरार

भसीन के मुताबिक शेयर बाजार में अभी भी तेजी का माहौल है। लेकिन यह सब चुनाव परिणामों पर निर्भर करता है। अगली बार कौन सरकार बना सकता है, इस पर भसीन ने कहा कि मुझे लगता है कि भले ही कम सीटें जीते, लेकिन पिछली बार वाली ही सरकार (भाजपा नीत एनडीए) सत्ता में आएगी।

निफ्टी के लिए कहां है सपोर्ट लेवल

भसीन के अनुसार निफ्टी के लिए 22,400 या 22,500 बहुत मजबूत सपोर्ट लेवल हैं और शेयर बाजार यहां से नीचे नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 22,400 या 22500 बहुत मजबूत समर्थन है, यहां से बाजार घटेगा नहीं।

दिग्गज निवेशक ने कहा कि इंडेक्स पर, ऐसा लगता है कि हम निचले लेवल पर पहुंच गए हैं, और यह अच्छा है, क्योंकि इसमें टॉप से 500 अंकों की गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर बाजार पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article