बिजनेस

क्यों आई IDBI में तबाही, शयेर 15% तक फिसला, पूरे बैंकिंग इंडेक्स पर भी बढ़ा दबाव

कमजोर बाजार के बीच IDBI Bank के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। शेयर करीब 15% टूटकर ₹85.8 पर आ गया और एक हफ्ते में करीब 15% गिर चुका है। रेटिंग डाउनग्रेड, कमजोर टेक्निकल्स और बाजार की सुस्ती ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

Image

IDBI बैंक के शयेरों में बड़ी गिरावट

IDBI Bank Share Crash: बाजार की कमजोरी के बीच IDBI Bank के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। शेयर करीब 14.65% टूटकर ₹78 के आसपास पहुंचा और 52 हफ्ते के लो के करीब फिसल गया। शेयर फिलहाल 9.1 के PE पर ट्रेड कर रहा है और बैंक का मार्केट कैप करीब ₹84,500 करोड़ है।

सोमवार के कारोबार में IDBI Bank के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। दोपहर तक शेयर करीब 14.65% टूटकर ₹78.68 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर ने ₹82.84 का हाई बनाया, जबकि गिरकर ₹77 तक फिसल गया। शेयर में आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹72 के काफी करीब पहुंच गया है।

52 हफ्ते के हाई से काफी नीचे

IDBI Bank का शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्ते के हाई ₹118.38 से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है। यानी ऊपरी स्तर से शेयर में करीब 33% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। हालिया गिरावट यह संकेत देती है कि बाजार में बैंकिंग शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा फिलहाल कमजोर हुआ है।

मार्केट कैप ₹84 हजार करोड़ के करीब

गिरावट के बावजूद IDBI Bank का मार्केट कैप अभी भी करीब ₹84,510 करोड़ के आसपास बना हुआ है। शेयर फिलहाल करीब 9.10 के प्राइस टू अर्निंग्स (PE) रेशियो पर ट्रेड कर रहा है, जिसे वैल्यूएशन के लिहाज से अपेक्षाकृत आकर्षक माना जाता है। डिविडेंड के लिहाज से भी शेयर निवेशकों को करीब 2.67% का यील्ड दे रहा है, जबकि तिमाही आधार पर डिविडेंड अमाउंट करीब ₹0.52 है।

टेक्निकल्स में दिख रही कमजोरी

चार्ट के लिहाज से शेयर फिलहाल दबाव में दिखाई दे रहा है। लगातार बिकवाली के चलते शेयर अपने प्रमुख तकनीकी स्तरों के नीचे फिसल गया है, जो शॉर्ट टर्म में कमजोरी का संकेत देता है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शेयर 77–75 के जोन के नीचे फिसलता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं ऊपर की तरफ 82–85 का दायरा फिलहाल मजबूत रेजिस्टेंस बन सकता है।

बाजार की कमजोरी का भी असर

IDBI Bank के शेयर में सोमवार को आई तेज गिरावट के पीछे केवल एक वजह नहीं बल्कि कई फैक्टर एक साथ काम करते दिखे। कमजोर बाजार माहौल, सेक्टर में दबाव, टेक्निकल ब्रेकडाउन और निवेशकों की मुनाफावसूली ने मिलकर स्टॉक पर दबाव बढ़ा दिया। सबसे बड़ी वजह सरकार की तरफ से बैंक को प्राइवेट किए जाने की योजना पर

कमजोर बाजार का असर

इस समय पूरे भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल बना हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी फेड के फैसले से पहले भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे माहौल में बैंकिंग शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिलता है और IDBI Bank भी इसी का शिकार हुआ।

बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

सिर्फ IDBI Bank ही नहीं, बल्कि पूरे बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी देखी जा रही है। BSE BANKEX और अन्य बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट रही। Federal Bank और IndusInd Bank जैसे शेयर भी दबाव में रहे, जिससे सेक्टर का मूड कमजोर बना।

रेटिंग डाउनग्रेड का असर

हाल ही में MarketsMojo ने IDBI Bank की रेटिंग ‘Buy’ से घटाकर ‘Hold’ कर दी। इस तरह के डाउनग्रेड से शॉर्ट टर्म निवेशकों का भरोसा कमजोर होता है और अक्सर इसमें बिकवाली बढ़ जाती है। इसके अलावा IDBI Bank का शेयर पिछले कुछ समय में अच्छा चला था और कई निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला था। बाजार में गिरावट आते ही निवेशकों ने मुनाफा सुरक्षित करना शुरू कर दिया, जिससे गिरावट और तेज हो गई।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article