ULLU App Owner: सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन भारतीय ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इन ऐप्स में सबसे ज्यादा चर्चा में है ‘Ullu App’, जो अपने बोल्ड और सेंसिटिव कंटेंट के कारण लाखों-करोड़ों लोगों के बीच काफी फेमस था। यही नहीं, इसके फाउंडर आईपीओ लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब इस बैन के बाद उनका पूरा बिजनेस संकट में आ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं उल्लू ऐप का मालिक कितना अमीर है और उसके पास कितनी नेटवर्थ है?
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि Ullu और ALT Balaji जैसे ऐप्स अश्लील कंटेंट परोस रहे हैं, जिससे समाज पर गलत असर पड़ रहा है। खासकर बच्चों तक इनकी आसान पहुंच के चलते सरकार को ये कड़ा कदम उठाना पड़ा। करीब एक दर्जन ऐसे ऐप्स पर रोक लगाई गई है जो बोल्ड कंटेंट दिखा रहे थे।
कौन है मालिक?
आपको जानकर हैरानी होगी कि Ullu App का मालिक कोई फिल्मी दुनिया से नहीं बल्कि IIT का पढ़ा-लिखा स्कॉलर है। इस ऐप को बनाया है विभु अग्रवाल ने, जिन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की और जापान से MBA करने के बाद अमेरिका की Stanford यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल इनफॉर्मेटिक्स में PhD की।
भारत लौटने के बाद विभु ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। 1995 में उन्होंने स्टील से जुड़ी कंपनी शुरू की और बाद में टेक और हेल्थ सेक्टर में भी सफल बिजनेस किए। फिर 2018 में उन्होंने Ullu App लॉन्च किया, जिसमें बोल्ड वेब सीरीज और कंटेंट परोसा जाने लगा। देखते ही देखते यह ऐप सुपरहिट हो गया।
उल्लू की कमाई
अब तक इसे 11 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और 5 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। सालाना सब्सक्रिप्शन लगभग ₹1,000 है और टेलीकॉम कंपनियां भी इसे अपने रिचार्ज प्लान में देती हैं।
इतनी है उल्लू के मालिक की नेटवर्थ
FY2024 में ऐप ने 100 करोड़ रुपये की कमाई की और 15 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हुआ। विभु की नेट वर्थ अब करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। लेकिन बाल अधिकार आयोग की आपत्ति और अब सरकारी बैन के चलते यह करोड़ों की कंपनी खतरे में आ गई है।
