बिजनेस

Raksha Bandhan Bank Holiday 2023: रक्षा बंधन पर बैंक की कब है छुट्टी, जानें किस शहर में 30 तो कहां 31 अगस्त को हैं बंद

Raksha Bandhan Bank Holiday Date 2023: रक्षा बंधन की तिथि को लेकर बेहद कंफ्यूजन है। इस वजह से रक्षा बंधन की छुट्टियां कहीं पर 30 अगस्त को हैं तो कई शहरों में 31 अगस्त को हैं। इसका असर बैंक की छुट्टियों पर भी दिख रहा है।

Image

बैंक छुट्टी

Raksha Bandhan Bank Holiday 2023: रक्षा बंधन की तिथि को लेकर बेहद कंफ्यूजन है। इस वजह से रक्षा बंधन की छुट्टियां कहीं पर 30 अगस्त को हैं तो कई शहरों में 31 अगस्त को हैं। इसका असर बैंक की छुट्टियों पर भी दिख रहा है। जहां कई शहरों में बैंक रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में 30 अगस्त को बंद रहेंगे, वहीं कुछ बैंक 31 अगस्त को बंद रहेंगे। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन से राज्य में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में बैंक 30 अगस्त को बंद रहेंगे और किस शहर में 31 अगस्त को बंद रहेंगे।

30 अगस्त को कहां बैंकों की होगी छुट्टी

रक्षा बंधन के मौके पर जयपुर और शिमला में बैंक 30 अगस्त को बंद रहेंगे। ऐसे में हिमाचल और राजस्थान में 30 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे।

31 अगस्त को इन शहरों में छुट्टी

इसी तरह रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरू जयंती और पांग ल्हाबसोल के अवसर पर देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह यूपी के कई प्राइवेट बैंक में 31 अगस्त को छुट्टी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, सिक्किम, केरल, उत्तराखंड में बैंक 31 अगस्त को बंद रहेंगे।

सितंबर में कब-कब छुट्टी

अच्छी बात यह है कि पूरे देश में इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज और एटीएम सभी दिन चालू रहेंगे। इनसे आप छुट्टी वाली दिन भी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

ये है छुट्टियों की लिस्ट

3 सितंबर, 2023 : रविवार

6 सितंबर 2023 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी

7 सितंबर, 2023 : जन्माष्टमी (श्रावण संवत्-8) और श्री कृष्ण अष्टमी

9 सितंबर, 2023 : दूसरा शनिवार

10 सितंबर 2023 : दूसरा रविवार

17 सितंबर, 2023 : रविवार

18 सितंबर 2023 : वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी

19 सितंबर 2023 : गणेश चतुर्थी

20 सितंबर, 2023 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)

22 सितंबर, 2023 : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस

23 सितंबर, 2023 : चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन

24 सितंबर 2023 : रविवार

25 सितंबर 2023 : श्रीमंत शंकरदेव की जयंती

27 सितंबर, 2023 : मिलाद-ए-शरीफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)

28 सितंबर, 2023 : ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)

29 सितंबर, 2023 : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)

आरबीआई के अनुसार, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक रविवार के अलावा महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। आप अपने राज्य में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article