बिजनेस

What is ZeroPe: अशनीर ग्रोवर का नया धमाका, पेश किया मेडिकल इमरजेंसी में लोन देने वाला ऐप; जानें कैसे आएगा काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 13, 2024, 01:29 PM IST

What is ZeroPe: जीरोपे (ZeroPe) ने दिल्ली की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मुकुट फिनवेस्ट के साथ पार्टनरश‍िप की है। इसके जर‍िये 5 लाख रुपये तक के इंस्‍टेंट प्री-अप्रूव्‍ड मेड‍िकल लोन मिल सकेंगे। कंपनी की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट के अनुसार ऐप से जुड़ी सर्व‍िस का फायदा केवल पार्टनरश‍िप वाले अस्पतालों में ही उठाया जा सकेगा।

Image

अशनीर ग्रोवर का जीरोपे।

Photo : Twitter

What is ZeroPe: भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर और पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) एक बार फिर से फिनटेक सेक्‍टर में एंट्री करने वाले हैं। वह जीरोपे (ZeroPe) नाम का यह ऐप ला रहे हैं जो यूजर्स को मेडिकल लोन की सुविधा देगा। ऐप अभी टेस्‍ट‍िंग फेज में है। Google Play Store की लिस्टिंग के अनुसार जीरो पे को थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) कंपनी की तरफ से तैयार क‍िया गया है। ग्रोवर ने भारतपे से बाहर होने के बाद इस कंपनी को शुरू क‍िया था।

कैसे काम करेगा ZeroPe

जीरोपे (ZeroPe) ने दिल्ली की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मुकुट फिनवेस्ट के साथ पार्टनरश‍िप की है। इसके जर‍िये 5 लाख रुपये तक के इंस्‍टेंट प्री-अप्रूव्‍ड मेड‍िकल लोन मिल सकेंगे। कंपनी की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट के अनुसार ऐप से जुड़ी सर्व‍िस का फायदा केवल पार्टनरश‍िप वाले अस्पतालों में ही उठाया जा सकेगा। अशनीर ग्रोवर की जीरोपे के अलावा भी कई ऐप इस तरह की सुव‍िधाएं दे रहे हैं। इन ऐप में Fibe, SaveIn, Neodocs, Kenko Qube Health, Arogya Finance and Mykare Health शामि हैं।

किन परिस्थिति में मिलेगा लोन

कई डिजिटल फर्स्‍ट स्टार्टअप्स मरीजों को उनकी मेड‍िकल लोन संबंधी जरूरतों के लिए डेटा-बेस्‍ड मेडिकल लोन देते हैं। जिसमें अस्पताल में एडम‍िट होने, होम केयर और क्रोन‍िक केयर मैनेजमेंट शामिल है। इसके लिए ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर हॉस्‍प‍िटल नेटवर्क, हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्रोवाइड और गवर्नमेाट स्‍कीम को भी शामिल करते हैं। एक कंसलट‍िंग फर्म और सिंगापुर बेस्‍ड वेंचर फर्म बी कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के डिजिटल हेल्थकेयर मार्केट से 2030 तक 37 बिलियन डॉलर कर रेवेन्‍यू जेनरेट होने की उम्मीद है।

2023 में आया था थर्ड यूनिकॉर्न

अशनीर ग्रोवर ने साल जनवरी 2023 में पत्‍नी माधुरी जैन ग्रोवर और चंडीगढ़ बेस्‍ड कारोबारी असीम घावरी के साथ मिलकर थर्ड यूनिकॉर्न को शुरू क‍िया। कंपनी ने फैंटसी गेमिंग ऐप क्रिकपे के साथ शुरुआत की, जो ड्रीम 11, मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) और गेम्स24x7 के माय11सर्कल जैसे प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने के लिए बनाया गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article