बिजनेस

₹50 लाख के Home Loan के लिए मिनिमम कितनी सैलरी चाहिए? यहां समझें पूरा गणित

Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले ईएमआई की गणना करें। यह आप Home Loan EMI Calculator की मदद से कर सकते हैं। इसके बाद देखें कि क्या आप इस ईएमआई को आसानी से चुका पाएंगे। ऐसा करने से आप सही आकलन कर पाएंगे। फिर बैंक भी आसानी से लोन दे देंगे।

होम लोन

होम लोन

Home Loan Tips: घर खरीदना जिंदगी के सबसे बड़ा वित्तीय फैसला होता है। इसलिए इस फैसले को लेने से पहले रिसर्च और जरूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप होम लोन लेकर प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको बैंक से अधिकतम कितना होम लोन मिल सकता है। बैंक लोन देने से पहले व्यक्ति की आय और लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करते हैं। बीते कुछ साल में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते लोन की रकम भी बड़ी हो गई है। ऐसे में अगर आप कोई प्रॉपर्टी का सेलेक्शन कर लेते हैं और बैंक लोन देने से मना कर दे तो सरी मेहनत जया हो जाएगी। इसलिए सैलरी पर कितना होम लोन मिल सकता है, इसका आकलन पहले कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि 50 लाख रुपये के होम लोन के लिए मिनिमम कितनी सैलरी चाहिए।

50 लाख के होम लोन के लिए कितनी सैलरी चाहिए?

50 लाख रुपये के होम लोन के लिए क्वालिफाई करने के लिए जरूरी मिनिमम सैलरी मुख्य रूप से लोन की अवधि और दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, अगर इंटरेस्ट रेट लगभग 7.4 प्रतिशत सालाना है, तो 20 साल के लिए लोन की ईएमआई करीब 39,974 रुपये होगी।

अगर हम 50% की स्टैंडर्ड फिक्स्ड ऑब्लिगेशन टू इनकम रेशियो (FOIR) लिमिट लागू करते हैं, तो आपकी EMI आपकी महीने की इनकम के आधे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसलिए, 39,974 रुपये की EMI (20 साल की अवधि) के लिए, आपकी इनकम कम से कम 80 हजार रुपये प्रति महीना होनी चाहिए। ये आंकड़े सिर्फ आकलन के लिए है। इनमें यह माना गया है कि आपकी कोई दूसरी EMI बकाया नहीं है। अगर आप पर दूसरे लोन का बकाया और ईएमआई होगी तो लोन की रकम घट सकती है।

होम लोन की रकम को ऐसे बढ़ाएं

  • एक को-एप्लीकेंट जोड़ें: अपने परिवार के किसी काम करने वाले सदस्य, जैसे कि अपने पति/पत्नी, माता-पिता या भाई-बहन को को-एप्लीकेंट के तौर पर शामिल करें। इससे आपकी दोनों की इनकम जुड़ जाएगी और कुल रीपेमेंट कैपेसिटी बढ़ जाएगी, जिससे बैंक एक बड़ा होम लोन अप्रूव कर पाएगा।
  • एक फ्लेक्सिबल रीपेमेंट प्लान चुनें: एक ऐसा स्ट्रक्चर्ड रीपेमेंट प्लान चुनें जिसमें EMI को समय के साथ आपकी इनकम ग्रोथ के हिसाब से एडजस्ट किया जा सके। रीपेमेंट की अवधि को 20 या 25 साल तक बढ़ाने से EMI का बोझ कम होता है और आपकी होम लोन एलिजिबिलिटी बढ़ती है।
  • छोटे-मोटे कर्ज चुका दें: अप्लाई करने से पहले पर्सनल या कार लोन चुकाने से आपकी खर्च करने लायक इनकम बढ़ जाती है। लेंडर निरंतरता देखते हैं। इनकम का फ्लो स्थिर रखें, अपने बैंक बैलेंस को हेल्दी रखें, और रेगुलर बचत या इन्वेस्टमेंट जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, या रिकरिंग डिपॉजिट दिखाएं।
  • सभी एक्स्ट्रा इनकम बताएं: अगर आपको किराए, बोनस, इंसेंटिव, या पार्ट-टाइम काम से एक्स्ट्रा इनकम होती है, तो उसकी डिटेल्स अपने लेंडर के साथ शेयर करें। इससे आपकी प्रोफाइल बेहतर होती है और आपकी रीपेमेंट कैपेसिटी बढ़ती है।
  • वेरिएबल सैलरी को हाईलाइट करें: अगर आपकी सैलरी में अलाउंस, इंसेंटिव, या परफॉर्मेंस बोनस शामिल हैं, तो इनका रिकॉर्ड रखें। इस इनकम का प्रूफ देने से लेंडर एलिजिबिलिटी कैलकुलेट करते समय उन्हें कंसीडर कर सकता है।
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें: अपनी क्रेडिट रिपोर्ट रेगुलर चेक करें, और गलत एंट्रीज़ को ठीक करने से आपका स्कोर कई पॉइंट्स बढ़ सकता है। ज़्यादा क्रेडिट स्कोर (750 से ऊपर) आपको बेहतर इंटरेस्ट रेट पर बड़ा लोन मिलने के चांस बढ़ाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article