What is a Good Credit Score for Credit Cards: जब भी आप क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक इसके लिए आपके सिबिल स्कोर को देखता है। यह स्कोर आपकी वित्तीय विश्वसनीयता (Creditworthiness) को दर्शाता है और बैंक इसी के आधार पर तय करते हैं कि आपको क्रेडिट दिया जाए या नहीं। आइए जानते हैं एक अच्छा सिबिल स्कोर किसे माना जाता है और क्रेडिट कार्ड के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए-
CIBIL स्कोर क्या है?
सबसे पहले तो यही समझें कि सिबिल स्कोर क्या होता है? CIBIL Score एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है। यह आपके पिछले फाइनेंशियल बिहेवियर जैसे लोन, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल और समय पर भुगतान के आधार पर तय होती है। भारत में Credit Information Bureau (India) Limited (CIBIL) एक प्रमुख संस्था है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को रिकॉर्ड करती है और इसी आधार पर आपका स्कोर तैयार करती है। यह स्कोर बैंक और वित्तीय संस्थानों को यह समझने में मदद करता है कि आप कर्ज चुकाने में कितने सक्षम हैं।
अच्छा CIBIL स्कोर कितना होता है?
आमतौर पर 750 या उससे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है। इससे आपको जल्दी अप्रूवल, कम ब्याज दर और बेहतर ऑफर्स मिलते हैं। CIBIL स्कोर की रेंज के आधार पर आपकी वित्तीय स्थिति का आकलन किया जाता है-
- अगर आपका स्कोर 300 से 499 के बीच है, तो इसे बहुत खराब माना जाता है और ऐसे में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में कठिनाई हो सकती है।
- 500 से 649 के बीच का स्कोर सामान्य होता है, जहां आपको क्रेडिट मिल सकता है लेकिन ब्याज दर ज्यादा और शर्तें कम अनुकूल हो सकती हैं।
- 650 से 749 का स्कोर अच्छा माना जाता है, जिससे बेहतर ऑफर और कम ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- 750 से 900 के बीच का स्कोर सबसे अच्छा होता है, जिसमें आपको सबसे अच्छे ऑफर्स, कम ब्याज दर और आसान अप्रूवल मिलता है।
क्रेडिट कार्ड के लिए कितना CIBIL स्कोर जरूरी है?
अब समझें कि क्रेडिट कार्ड के लिए कितना सिबिल स्कोर होना जरूरी है। जैसा कि हम जानते हैं कि 750 से ज्यादा स्कोर सबसे बेहतर माना जाता है, लेकिन कम CIBIL स्कोर होने के बावजूद लोग क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में कुछ सीमाएं और अतिरिक्त शर्तें लागू होती हैं। आमतौर पर बैंक ऐसे ग्राहकों को उच्च ब्याज दर पर कार्ड जारी करते हैं, क्योंकि जोखिम ज्यादा होता है। साथ ही, उन्हें कम क्रेडिट लिमिट दी जाती है और कार्ड के इस्तेमाल पर कुछ प्रतिबंध भी हो सकते हैं। इसलिए कम स्कोर के साथ कार्ड लेना संभव तो है, लेकिन शर्तें उतनी अनुकूल नहीं होतीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
