बिजनेस

ATM से चुटकियों में निकलेगा कैश, इन ग्राहकों को मिलता है एक खास 'टाइम सेविंग' फीचर

ATM Feature: एटीएम से पैसे निकालना हर किसी के लिए समय लगने वाला काम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एटीएम के एक खास फीचर के साथ एटीएम से पैसा कम से कम समय में निकाला जा सकता है?

Image

एटीएम से झटपट कैसे निकालें कैश (Photo: iStock)

ATM Feature: क्या आपको भी एटीएम से कैश निकालने में काफी समय लगता है? क्या आपको भी एटीएम मशीन पर मल्टीपल स्क्रीन और ऑप्शन समय की बर्बादी लगते हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आपको माय फेवरेट फीचर के बारे में जानना चाहिए।

MyFavourite फीचर क्या है

दरअसल, भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक अपने एटीएम के साथ ग्राहकों को 40% तेजी से कैश निकालने की सुविधा देता है। अगर आप अभी तक इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे तो अब कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का है, जो अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं और समय बचाना चाहते हैं। बैंक की ओर से एटीएम में MyFavourite नाम का एक फीचर पेश किया जाता है। इसके तहत ग्राहक अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कैश विड्रॉल अमाउंट, बैंक अकाउंट और भाषा को पहले ही सेव कर सकते हैं। एक बार यह जानकारी सेव हो जाने के बाद, हर बार लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती।

5 स्टेप में हो सकता है काम

आमतौर पर ATM से पैसे निकालने के लिए आपको कई स्क्रीन से गुजरना पड़ता है, जिसमें समय लगता है। लेकिन MyFavourite फीचर के जरिए यह प्रक्रिया काफी छोटी हो जाती है। इस फीचर के साथ लगभग 9 स्क्रीन की जगह केवल 5 स्टेप्स में ही ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है। यही कारण है कि इसे 40% तेज बताया जाता है।

कैसे काम करता है फीचर

एक बार एटीएम में आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कैश अमाउंट को अपनी पसंदीदा भाषा के साथ MyFavourite के रूप में सेव कर लेते हैं तो अगली बार आपको केवल पिन एंटर करने की जरूरत होती है। इसके बाद MyFavourite पर क्लिक कर कैश कलेक्ट कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि पूरी प्रक्रिया भी सरल और सुविधाजनक बन जाती है। अगर आप चाहें तो बाद में इस सेव किए गए अमाउंट या अकाउंट को बदल भी सकते हैं और नया MyFavourite सेट कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article