Weekend Business Ideas: अगर आप बिना नौकरी छोड़े किसी छोटे बिजनेस को आजमाना चाहते हैं तो शुरुआत में शनिवार और रविवार के कुछ घंटे इसमें लगाए जा सकते हैं। इससे एक तरफ नौकरी से मिलने वाली नियमित आय बनी रहती है, वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे अतिरिक्त कमाई का जरिया भी तैयार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको कुछ बेस्ट वीकेंड बिजनेस आइडिया ही बता रहे हैं, जिनमें अधिक निवश की भी जरूरत नहीं होगी।
सोशल मीडिया मैनेजमेंट
आज छोटे दुकानदार, लोकल बिजने, रेस्टोरेंट, सैलून और दूसरे छोटे कारोबार भी Social Media पर अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन कई लोगों के पास रोजाना Instagram या Facebook पर कंटेंट तैयार करने का समय नहीं होता। अगर आपको Canva, Instagram और Basic Video Editing आती है तो वीकेंड पर ऐसे बिजनेस के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने की सर्विस दी जा सकती है।
कस्टमाइज्ड गिफ्ट
अगस्त के बाद त्योहारी सीजन शुरू होने लगता है। ऐसे में Customized Gift Hampers एक अच्छा वीकेंड बन सकता है। इसमें छोटे Gift Boxes, Chocolates, Dry Fruits, Candles, Greeting Cards या Personalized Items को आकर्षक तरीके से पैक करके बेचा जा सकता है। शुरुआत में पूरा Stock रखने की बजाय Customer से Order मिलने के बाद सामान खरीदना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। इससे शुरुआती निवेश कम रहेगा।स्किल क्लासेस
अगर आपको किसी सब्जेक्ट की अच्छी जानकारी है तो Weekend पर Online Classes शुरू की जा सकती हैं। यह School Subjects के अलावा English Speaking, Basic Computer, Excel, Graphic Designing या किसी दूसरी Skill से जुड़ी हो सकती हैं। इसमें Laptop, Internet और Video Calling Platform जैसी सामान्य चीजों के अलावा बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती।प्री-ऑर्डर बेस्ड ऑनलाइन बिजनेस
अगर आप प्रोडक्ट बेचकर कमाई करना चाहते हैं लेकिन बड़ी मात्रा में स्टॉक नहीं रखना चाहते तो Pre-Order Based Reselling मॉडल पर विचार किया जा सकता है। उदाहरण के लिए Jewellery, Home Decor, Stationery, Accessories, Bags या छोटे Lifestyle Products चुने जा सकते हैं। इनके लिए इंस्टाग्राम या वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर लिए जा सकते हैं और फिर सप्लायर से सामान मंगाया जा सकता है।
नौकरी के साथ बिजनेस शुरू करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Full-time Job के साथ बिजनेस शुरू करने का मतलब यह नहीं है कि वीकेंड का पूरा समय उसी में लगा दिया जाए। शुरुआत में छोटा लक्ष्य रखना बेहतर होगा। पहले यह देखें कि ग्राहक मिल रहे हैं या नहीं और काम करने में कितना समय लग रहा है। साथ ही अपनी वर्तमान कंपनी की Moonlighting या Outside Business Policy जरूर पढ़ लें। कुछ कंपनियां नौकरी के साथ दूसरे काम को लेकर नियम और प्रतिबंध रखती हैं।
