बिजनेस

Web Check-In Charges: एयरलाइन वसूलती हैं बोर्डिंग पास के लिए एक्ट्रा चार्ज, यहां जानिए बचने का तरीका

How To Avoid Web Check-In Charges: वेब चेक-इन प्रॉसेस में एक अलग स्टेप ऐसा होता है जिसमें यात्रियों को पसंदीदा सीट चुनने के लिए कहा जाता है, जिसमें अधिकतर उपलब्ध सीटों के लिए एक्स्ट्रा प्राइस तय किया जाता है।

Image

वेब चेक-इन शुल्क से कैसे बचें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट में लगता है एक्सट्रा चार्ज
  • पसंदीदा सीट चुनने पर लगता है चार्ज
  • इस चार्ज से पसंदीदा सीट न चुनकर बच सकते हैं

How To Avoid Web Check-In Charges: क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में सफर करने के लिए टिकट खरीदना ही काफी नहीं है? आपको बोर्डिंग पास की भी जरूरत होती है। हालाँकि कई मौकों पर ऑनलाइन वेब चेक-इन (Web Check-In) प्रॉसेस के दौरान अतिरिक्त चार्जेस का भुगतान किए बिना बोर्डिंग पास मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वेब चेक-इन प्रॉसेस में एक अलग स्टेप ऐसा होता है जिसमें यात्रियों को पसंदीदा सीट चुनने के लिए कहा जाता है, जिसमें अधिकतर उपलब्ध सीटों के लिए एक्स्ट्रा प्राइस तय किया जाता है। ये एक्स्ट्रा प्राइस पसंदीदा सीट के लिए टिकट राशि से अलग चुकाना होता है। अधिकतर हवाई यात्रियों को यह अनुचित लगता है।

ये भी पढ़ें -

लोकसभा पहुंचा ये मामला

ये मामला आखिरकार लोकसभा तक पहुंच गया, जहां विमानन मंत्रालय से जवाब मांगा गया कि क्या टिकट के लिए भुगतान करने के बाद किसी को मुफ्त सीट मिल सकती है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को लोकसभा में पूछा गया सवाल था कि टिकट खरीदने के बाद ऑनलाइन चेक-इन के दौरान अतिरिक्त राशि वसूलना कानूनी है या नहीं और यदि हां, तो इसकी डिटेल बताई जाए।

कैसे फ्री मिलेगा बोर्डिंग पास

इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने उन लोगों के लिए एक समाधान बताया जो हवाई जहाज में पसंदीदा सीट के लिए भुगतान नहीं करना चाहते हैं या सीट अलॉटमेंट शुल्क से बचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि यात्री पसंदीदा सीट नहीं चुनना चाहता है, तो सीट एयरलाइन द्वारा ऑटो-असाइन्ड सीट मोड के जरिए निःशुल्क सीट मिलेगी। ऑटो-असाइन्ड सीट के साथ बोर्डिंग पास ईमेल के जरिए भेजा जाएगा। ये बोर्डिंग पास उड़ान से कुछ घंटे पहले यात्री को मिलेगा।

एयर इंडिया वसूलती है 1000 रु तक चार्ज

एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, घरेलू उड़ानों के लिए पसंदीदा सीटों का शुल्क 1,000 रुपये तक हो सकता है। इसलिए, यदि कोई व्यक्ति वेब चेक-इन के दौरान 'ऑटो-असाइन्ड' सीट सेलेक्शन ऑप्शन चुने तो वह इसके लिए अतिरिक्त पैसा देने से बच सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article