बिजनेस

अनुष्का से कम नहीं हैं विराट के लिए यह लड़की, करती हैं बहुत शानदार काम

Anjana Reddy Virat Kohli Business: अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अंजना ने इलिनोइस यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में मास्टर ऑफ साइंस किया। 2011 में भारत आने पर उन्हें एक बिजनेस आइडिया आया। उन्होंने ब्रांडेड स्पोर्ट्स की यादगार चीजों के बिजनेस में एंट्री की।

Image

अंजना रेड्डी को मिला विराट का साथ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अंजना रेड्डी हैं विराट कोहली की बिजनेस पार्टनर
  • कोहली ने उनकी फर्म में किया है निवेश
  • सचिन का भी मिला है सपोर्ट

Anjana Reddy Virat Kohli Business: कई क्रिकेटर स्टार्टअप और दूसरे बिजनेस में निवेश करते रहते हैं। ऐसे क्रिकेटरों में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं। विराट ने अपने कई जगह निवेश किया हुआ है, जिनमें स्टार्टअप भी शामिल है। उन्होंने अंजना रेड्डी (Anjana Reddy) के स्टार्टअप में भी निवेश किया है। रेड्डी ने कई ब्रांड्स लॉन्च किए हैं। इनमें विराट की भी हिस्सेदारी है।

अमेरिका से आई हैं पढ़कर

अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अंजना ने इलिनोइस यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में मास्टर ऑफ साइंस किया। 2011 में भारत आने पर उन्हें एक बिजनेस आइडिया आया। उन्होंने ब्रांडेड स्पोर्ट्स की यादगार चीजों के बिजनेस में एंट्री की।

बाद में वे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मिलीं जो यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज़ प्राइवेट लिमिटेड (यूएसपीएल) नामक उनकी कंपनी में निवेश करने के लिए सहमत हुए।

ऐसे मिली अंजना को कामयाबी

अंजना ने बिजनेस वेंचर कलेक्टबिलिया (Collectabillia) शुरू किया। पर इसका बिजनेस मॉडल नहीं चला। उन्होंने गार्मेंट्स के बिजनेस में किस्मत आजमाई। सचिन तेंदुलकर की शर्ट बेचने के उनके इनिशिएटिव को काफी अच्छा रेस्पोंस मिला और वे इसी बिजनेस में उतर गईं।

विराट का मिला साथ

रेड्डी का टार्गेट मशहूर हस्तियों को अपने ब्रांड्स के साथ जोड़ना था। उन्होंने इमारा, मिस टेकन और सिंगल जैसे ब्रांड लॉन्च किए। उन्हें कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर के सपोर्ट के अलावा सचिन तेंदुलकर साथ मिला। वहीं विराट कोहली ने उनकी फर्म में निवेश भी किया। उनका एक ब्रांड Wrogn है। Forbes के अनुसार विराट कोहली इस ब्रांड के को-ओनर हैं।

अंजना रेड्डी ने रिटेल में बिना किसी एक्सपर्टाइज के यह कामयाबी हासिल की। उन्होंने शुरुआत में केवल दो चैनलों पर सेल शुरू की थी, जिनमें ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर और वेबसाइटें शामिल हैं।

कहां बिकते हैं प्रोडक्ट्स

रेड्डी ने पैंटालून रिटेल और फ्यूचर ग्रुप में प्रोडक्ट बेचना शुरू किया। 2022 में उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ रुपये थी। उनकी फर्म को करीब 670 करोड़ रु की फंडिं मिली है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article