बिजनेस

शेयर बाजार में कमाई के 4 गोल्डन चांस, आज से मिलेंगे मौके, चूक गए तो पड़ेगा पछताना

Upcoming IPO In Stock Market: आत्मज हेल्थकेयर आज 19 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 21 जून तक खुला रहेगा। इस फिक्स्ड प्राइस आईपीओ इश्यू में शेयरों की कीमत 60 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 64 लाख शेयर जारी कर 38.40 करोड़ रुपये जुटाएगी।

Image

इस हफ्ते खुलेंगे 4 आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते आएंगे 4 आईपीओ
  • पहला आईपीओ आज 19 जून से खुल गया
  • कमाई का मौका होते हैं आईपीओ

Upcoming IPO In Stock Market: शेयर बाजार के बहुत सारे निवेशक नए आईपीओ (IPO) का इंतजार करते हैं। क्योंकि आईपीओ में कम समय में तगड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद रहती है। असल में शेयरों के लिए आईपीओ में जो प्राइस बैंड रहता है, अधिकतर मामलों में शेयर की लिस्टिंग उससे अधिक रेट पर होती है। हालांकि आईपीओ के बाद कुछ शेयरों की लिस्टिंग कम रेट पर भी होती है, जिससे निवेशकों को नुकसान होता है।

इस हफ्ते 4 चार आईपीओ आएंगे, जिनमें से पहला आईपीओ आज से खुल गया है। कौन से हैं ये चार आईपीओ और कब से कब तक है इनमें निवेश का मौका आगे जानिए।

इन कंपनियों के आएंगे आईपीओ

जो 4 आईपीओ इस हफ्ते निवेश के खुलेंगे, उनमें से एक मेनबोर्ड और 3 एसएमई सेगमेंट के आईपीओ हैं। इन कंपनियों में आत्मज हेल्थकेयर (Aatmaj Healthcare), एचएमओ एग्रो इंडस्ट्रीज (HMA Agro Industries), वीफिन सॉल्यूशंस (Veefin Solutions) और एसेन स्पेशियलिटी फिल्म्स (Essen Speciality Films) शामिल हैं।

ये चारों कंपनियां मिलकर 630 करोड़ रु लाएंगी।

आत्मज हेल्थकेयर

इसका आईपीओ आज 19 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 21 जून तक खुला रहेगा। इस फिक्स्ड प्राइस आईपीओ इश्यू में शेयरों की कीमत 60 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 64 लाख शेयर जारी कर 38.40 करोड़ रुपये जुटाएगी।

एचएमओ एग्रो इंडस्ट्रीज

इसका आईपीओ 20 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 555-585 रुपये प्रति शेयर है। ये पब्लिक इश्यू 480 करोड़ रु का होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 4 जुलाई को होगी।

वीफिन सॉल्यूशंस

तीसरा आईपीओ वीफिन सॉल्यूशंस का है, जो 22 जून से 26 जून तक के लिए खुलेगा। आईपीओ इश्यू के जरिए कंपनी 46.7 करोड़ रुपये जुटाएगी और इसमें शेयरों का प्राइस 82 रुपये रहेगा।

एसेन स्पेशियलिटी फिल्म्स

एसेन स्पेशियलिटी फिल्म्स का आईपीओ 23 जून को खुल कर 27 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 101-107 रुपये रहेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article