बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते लॉन्च होगा एक IPO, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, करके रखें प्लानिंग

Upcoming IPO Next Week: एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड के आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ इश्यू का साइज 11.88 करोड़ रु है। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी।

Image

अगले हफ्ते आएगा 1 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आएगा 1 IPO
  • एसएमई कैटेगरी का होगा
  • 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPO Next Week: हर हफ्ते प्राइमरी मार्केट में नए-नए IPO इश्यू आते हैं। लगभग हर हफ्ते कुछ कंपनियां लिस्टिंग से पहले आईपीओ लॉन्च करती रहती हैं। हालांकि अगले हफ्ते केवल एक ही नया IPO आने वाला है और वो भी एसएमई कैगेटरी का होगा। एसएमई यानी स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज। आम तौर पर छोटे साइज की कंपनियां इसी कैटेगरी में आईपीओ लॉन्च करती हैं। अगले हफ्ते एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड (NAPS Global India Limited IPO) का आईपीओ आएगा। वहीं 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी। आगे जानिए सभी की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

NAPS Global India Limited IPO Price Band

अगले हफ्ते एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड का एसएमई आईपीओ मंगलवार 4 मार्च को खुलेगा। इसका आईपीओ इश्यू 6 मार्च को बंद होगा, जबकि स्टॉक मार्केट में कंपनी की लिस्टिंग 11 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 90 रु फिक्स किया गया है।

NAPS Global India Limited IPO Lot Size

एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड के आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ इश्यू का साइज 11.88 करोड़ रु है। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी।

और किन कंपनियों की लिस्टिंग

  • Beezaasan Explotech की लिस्टिंग 3 मार्च को होगी
  • Nukleus Office Solutions की लिस्टिंग 4 मार्च होगी
  • Shreenath Paper Products की लिस्टिंग 5 मार्च को होगी
  • Balaji Phosphates की लिस्टिंग 7 मार्च को होगी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article