बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते मिलेगा 5 नए IPO में पैसा लगाने का मौका, जानें कब-कब खुलेंगे ये पब्लिक इश्यू

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 5 IPO

Photo : iStock

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कुल 5 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें एक मेनबोर्ड आईपीओ (Mainboard IPO) और बाकी 4 एसएमई आईपीओ (SME IPO) होंगे। ये 5 आईपीओ टुनवाल ई-मोटर्स, मैकोब्स टेक्नोलॉजीज, कटारिया इंडस्ट्रीज, सनस्टार लिमिटेड और एसएआर टेलीवेंचर के होंगे। इनमें केवल सनस्टार लिमिटेड का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। बाकी चारों एसएमई आईपीओ हैं। आगे जानिए सभी आईपीओ इश्यू की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
टुनवाल ई-मोटर्स15 जुलाई18 जुलाई59 रु2000 शेयर
मैकोब्स टेक्नोलॉजीज16 जुलाई19 जुलाई71-75 रु1600 शेयर
कटारिया इंडस्ट्रीज16 जुलाई19 जुलाई91-96 रु1200 शेयर
सनस्टार लिमिटेड19 जुलाई23 जुलाई90-95 रु150 शेयर
एसएआर टेलीवेंचर22 जुलाई24 जुलाई200-210 रु500 शेयर

क्या है आईपीओ का मतलब

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

आईपीओ में क्यों बेचे जाते हैं शेयर

आईपीओ लॉन्च करने का एक मुख्य कारण पैसा जुटाना होता है। जुटाए गए पैसे का उपयोग आम तौर पर कंपनियां बिजनेस का विस्तार करने, नए प्रोडक्ट डेवलप करने, नए बाजारों में एंट्री करने या मौजूदा लोन का भुगतान करने के लिए करती हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article