बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, चेक करें प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत बाकी जरूरी डिटेल

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 3 आईपीओ खुलेंगे। इनमें से 2 मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे। जबकि एक एसएमई कैटेगरी का आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते कुल 3 IPO खुलेंगे
  • 2 मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे
  • एक एसएमई आईपीओ होगा

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कुल 3 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे, जबकि एक एसएमई आईपीओ होगा। मेनबोर्ड के आईपीओ में बंसल वायर इंडस्ट्रीज (Bansal Wire Industries) और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Emcure Pharmaceuticals Limited) के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। वहीं जो इकलौता एसएमई आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा वो एंबे लैबोरेटरीज लिमिटेड (Ambey Laboratories Limited) का होगा। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

चेक करें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदलिस्टिंग डेटप्राइस बैंडलॉट साइजIPO का साइज
बंसल वायर इंडस्ट्रीज03 जुलाई05 जुलाई10 जुलाई243-256 रु58 शेयर745 करोड़ रु
एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड03 जुलाई05 जुलाई10 जुलाई960-1008 रु14 शेयर1952.03 करोड़ रु
एंबे लैबोरेटरीज लिमिटेड04 जुलाई08 जुलाई11 जुलाई65-68 रु2000 शेयर44.68 करोड़ रु

क्या होता है IPO

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article