बिजनेस

Dividend Stocks: 8 शेयरों में मिलेगा ₹27 से ज्यादा डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल

Dividend Stocks: डिविडेंड से कमाई का मौका तलाशने वाले निवेशकों को अगले सप्ताह 8 कंपनियों के शेयरों में 27 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड पाने का मौका मिल रहा है। इन सभी स्टॉक्स की एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 9 से 13 फरवरी के बीच है।

Image

डिविडेंड का मिलेगा मौका

Dividend Stocks: डिविडेंड से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत भी मौके लेकर आ रही है। 9 और 10 फरवरी 2026 को कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी, जिससे निवेशकों को इंटरिम डिविडेंड और ट्रस्ट डिस्ट्रीब्यूशन का फायदा मिलेगा। इन सभी कंपनियों के डिविडेंड और डिस्ट्रीब्यूशन को जोड़ें तो निवेशकों को करीब ₹27 प्रति शेयर/यूनिट का कुल फायदा मिल सकता है। डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, लॉजिस्टिक्स और पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनियां इस सूची में शामिल हैं, जिससे इन शेयरों पर बाजार की नजर बनी हुई है।

9 फरवरी को रिकॉर्ड डेट

9 फरवरी को Aarti Drugs, Bharat Dynamics (BDL), Container Corporation of India (CONCOR), Triveni Turbine और Power Grid Corporation of India एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे और यही दिन इनकी रिकॉर्ड डेट भी है। इसके अलावा Sustainable Energy Infra Trust भी अपने यूनिट होल्डर्स को डिस्ट्रीब्यूशन देने जा रहा है। यानी जिन निवेशकों के पास एक्स-डेट से पहले शेयर या यूनिट्स होंगे, वही डिविडेंड के पात्र बनेंगे।

10 फरवरी को भी मिलेगा मौका

डिविडेंड का सिलसिला 10 फरवरी को भी जारी रहेगा, जब Jubilant Ingrevia और TSF Investments एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट भी 10 फरवरी तय की गई है।

कंपनीकॉरपोरेट एक्शनडिविडेंड / डिस्ट्रीब्यूशन (₹/शेयर/यूनिट)Ex-DateRecord Date
Aarti Drugs LtdInterim Dividend2.0009-Feb-202609-Feb-2026
Bharat Dynamics Ltd (BDL)Interim Dividend4.5009-Feb-202609-Feb-2026
Container Corporation of India (CONCOR)Interim Dividend3.4009-Feb-202609-Feb-2026
Triveni Turbine LtdInterim Dividend2.2509-Feb-202609-Feb-2026
Power Grid Corporation of IndiaInterim Dividend3.2509-Feb-202609-Feb-2026
Sustainable Energy Infra TrustDistribution2.39558 प्रति यूनिट09-Feb-202609-Feb-2026
Jubilant Ingrevia LtdInterim Dividend2.5010-Feb-202610-Feb-2026
TSF Investments LtdInterim Dividend6.7010-Feb-202610-Feb-2026

एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे ये शेयर

6 और 7 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट वाले कुल 24 शेयरों और ट्रस्ट यूनिट्स में निवेशकों को मिलाकर करीब ₹143 प्रति शेयर/यूनिट का डिविडेंड और डिस्ट्रीब्यूशन फायदा मिल रहा है। यानी जिन निवेशकों के पास एक्स-डेट से पहले इन कंपनियों के शेयर मौजूद होंगे, वही इस संयुक्त payout के पात्र बनेंगे।

कंपनीडिविडेंड (₹/शेयर)Ex-DateRecord Date
Quess Corp Ltd5.0006-Feb-202606-Feb-2026
Nestle India Ltd7.0006-Feb-202606-Feb-2026
Clean Science & Technology Ltd2.0006-Feb-202606-Feb-2026
Acme Solar Holdings Ltd0.2006-Feb-202606-Feb-2026
Accelya Solutions India Ltd45.0006-Feb-202606-Feb-2026
Control Print Ltd4.0006-Feb-202606-Feb-2026
Manba Finance Ltd0.2506-Feb-202606-Feb-2026
Sundaram Finance Ltd16.0006-Feb-202606-Feb-2026
Steelcast Ltd0.4506-Feb-202606-Feb-2026
SMC Global Securities Ltd0.6006-Feb-202606-Feb-2026
SIS Ltd7.0006-Feb-202606-Feb-2026
Shriram Pistons & Rings Ltd5.0006-Feb-202606-Feb-2026
REC Ltd4.6006-Feb-202606-Feb-2026
Sharda Cropchem Ltd6.0006-Feb-202606-Feb-2026
Triveni Engineering & Industries Ltd1.5006-Feb-202606-Feb-2026
Indus Infra Trust3.40 (प्रति यूनिट)06-Feb-202606-Feb-2026
Insecticides India Ltd2.0006-Feb-202606-Feb-2026
Manappuram Finance Ltd0.5006-Feb-202606-Feb-2026
NTPC Ltd2.7506-Feb-202606-Feb-2026
National Aluminium Company Ltd4.5006-Feb-202606-Feb-2026

निवेशकों के लिए क्या मायने

आमतौर पर एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशक ही डिविडेंड पाने के पात्र होते हैं। एक्स-डेट के आसपास शेयरों में कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है। ऐसे में निवेशकों को केवल डिविडेंड ही नहीं बल्कि कंपनी के फंडामेंटल और निवेश अवधि को ध्यान में रखकर निवेश निर्णय लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article